चिन्मय मिशन में आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान पर हुई विस्तृत चर्चा

कोलकाता के 180 बी, शरत बोस रोड स्थित चिन्मय मिशन के हॉल में डॉ.राधेश्याम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ हुई। इस कार्यशाला का आयोजन रश्मि अग्रवाल के प्रयास से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। रश्मि अग्रवाल पिछले लगभग 30 वर्षों से वैद्य राधेश्याम श्रीवास्तव के साथ जुड़कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य कर…

Read More

हावड़ा स्टेशन पर 67 लाख रुपये नकद बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में

स्पष्टता न्यूज हावड़ा: हावड़ा स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ की सीआईबी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके बैग से करीब 67 लाख रुपये नकद बरामद किए। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद अधिकारियों ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। जानकारी के अनुसार, हावड़ा स्टेशन पर सीआईबी की टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। उसके व्यवहार और बातचीत के तरीके पर संदेह होने के बाद उसे रोककर पूछताछ की…

Read More

डॉ. पारस कोचर की नई पुस्तक का हुआ विमोचन नाम है संपत्ति का वितरण – ज़िन्दगी से विरासत तक

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। शहर के ईएम बाईपास स्थित ‘सफायर, में जाने-माने लेखक एवं अधिवक्ता डॉ. पारस कोचर की बहुप्रतीक्षित पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित यह पुस्तक जीवनकाल के दौरान और उसके पश्चात संपत्ति नियोजन तथा विवाद-मुक्त विरासत हस्तांतरण पर केंद्रित है। उनकी नई पुस्तक ‘डिस्ट्रिब्यूशन ऑफ प्रॉपर्टी ड्यूरिंग एंड आफ्टर लाइफटाइम’ यानी ‘संपत्ति का वितरण – ज़िन्दगी से विरासत तक’ के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अन्वेषण विभाग के निदेशक (डीआईटी आईएनवी) कुमार अजीत उपस्थित रहे।…

Read More

सिस्टम पर छात्रों का भरोसा टूटा : राहुल गांधी

इंदौर : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि तंत्र में बैठे भ्रष्ट लोग पैसों के लालच में पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे छात्रों का व्यवस्था पर से भरोसा उठ चुका है। राहुल ने चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और छात्रों की आवाज सुनने पर जोर दिया।

Read More

डूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी ने 3-1 से जीत हासिल की। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन के खाते में गया। इस चुनाव में एनएसयूआई को चारों मुख्य पदों पर करारी हार का सामना करना पड़ा।

Read More

हम किसी के दबाव में काम नहीं करते : भारत

नयी दिल्ली : अमेरिका द्वारा रूस और ईरान पर ऊर्जा पाबंदियों से जुड़े नए कानून पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने देशवासी हैं। भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति पर चलता है और देश की स्थिरता व आर्थिक हितों के लिए किसी विदेशी दबाव के आगे झुके बिना फैसले लेगा।

Read More

कोलकाता में 20वां राष्ट्रीय रोजगार मेला : 200 से अधिक को नियुक्ति पत्र

कोलकाता : राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय सभागार में 214 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने 25 युवाओं को अपने हाथों से पत्र सौंपे और शेष को वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदान किए। देशभर के 45 केंद्रों से एक साथ लगभग 51,000 युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र दिए गए।

Read More

विश्व कल्याण हेतु अर्थ फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। ‘शस्य श्यामला बंगभूमि’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के पावन भाव को समर्पित करते हुए अर्थ फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण देश और विश्व के कल्याणार्थ दो दिवसीय भव्य ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 19 सितंबर से शुरू हो गया और 20 सितंबर रविवार) तक विधान गार्डन (उल्टाडांगा के समीप) में संपन्न हो रहा है। इस पावन यज्ञ में देशभर से पधारे 51 प्रकांड वैदिक विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज…

Read More

सुमति नाथ जिन चैतालय तेघडि़या में 10 लक्षण पूजा अर्चना

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। 29 जून 2023 को श्री सुमति नाथ जिन चैतालय तेघडि़या वीआईपी रोड में शिलान्यास हुआ।105 श्री विशा श्री माताजी का चातुर्मास हुआ एवं उनके सानिध्य में 48 दिन का विधान किया गया। यहां भगवान 1008 सुमतिनाथ भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ विराजमान है यहां पर एयरपोर्ट पर नजदीक होने के कारण श्रावक लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहता है। यहां 10 लक्षण की पूजा अर्चना धूमधाम से हो रही है। आज 105 श्री विशा श्री माताजी की शिष्या रंगोली दीदी एवं सोनम दीदी के सानिध्य में…

Read More

मिजोरम ; चूहों का ऐसा आतंक कि वायुसेना को बम बरसाने पड़े

देश से अलग होने से बचा मिजोरम, एक चूहा मारने पर 20 पैसे इनामआईजोल। मिजोरम में एक समय चूहों का ऐसा आतंक फैला कि वायुसेना को बम बरसाने पड़े। सरकार ने एक चूहा मारने पर 20 पैसे इनाम का ऐलान किया था। वैसे, मिजोरम में चूहों के आतंक और भारतीय वायुसेना द्वारा बमबारी का संबंध सीधे तौर पर चूहों को मारने से नहीं था, बल्कि चूहों के कारण उपजे भयंकर अकाल और उसके बाद भड़के उग्रवाद को दबाने से था। भारतीय इतिहास की इस बेहद जटिल और संवेदनशील घटना के…

Read More