कराची। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को हथियारबंद लोगों ने बस रोककर 20 प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों का अपहरण कर लिया। चालक और तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया। सुरक्षा बलों ने प्रशिक्षुओं की तलाश के लिए अभियान शुरू किया है। अब तक किसी ने अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिलों पर आए थे। उन्होंने बस के चालक को वाहन अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर किया। बाद में चालक और बस में सवार तीन अन्य नागरिकों को छोड़ दिया गया।…
Read MoreDay: October 17, 2026
अभिजीत दीपके ने गले में बांध ली खतरे की घंटी
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तिरंगा मार्च के शुरू होते ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके को शनिवार शाम को कोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया। दीपके को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया, लेकिन कुछ शर्तें लगा दीं। इन शर्तों का पालन करना अब दीपके के लिए मजबूरी बन जाएगा। इतना ही नहीं, दीपके ने वह गलती कर दी, जो सीजेपी के हिसाब से भविष्य के प्रोटेस्ट के लिए उन्हें नहीं करनी चाहिए थी। दरअसल, दीपके…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने 40 साल पुराने बोफोर्स केस की बंद की फाइल
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बोफोर्स तोप सौदा मामले में 2005 के फैसले के खिलाफ दायर आखिरी याचिका खारिज कर दी है। इसी के साथ करीब 40 साल से चले आ रहे इस विवाद का अंतिम रूप से कानूनी अंत हो गया। गुरुवार को शीर्ष अदालत ने 2005 के दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दायर इकलौती और आखिरी याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें तीनों हिंदूजा बंधुओं और स्वीडिश हथियार निर्माता कंपनी एबी बोफोर्स को सभी आपराधिक मामलों से बरी किया गया था। इस फैसले…
Read Moreअमित शाह कोलकाता पहुंचे, बेलूर मठ से श्रीभूमि पंडाल तक जायेंगे गृह मंत्री
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात 8:10 बजे कोलकाता पहुंचे। वह कोलकाता और आसपास के इलाकों के दो दिवसीय दौरे के दौरान कई दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे. रविवार को बेलूर मठ में पूजा में शामिल होंगे. इसके बाद हावड़ा के बाली स्थित देशबंधु क्लब, कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी और लेक टाउन के श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बताया है कि श्री शाह शनिवार रात करीब 8:10 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचे। दमदम एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा की…
Read Moreकश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए
स्पष्टता न्यूज़ श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक दो आतंकी मारे गए हैं। पहले इस घटना को घुसपैठ की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं। सेना के मुताबिक, कुपवाड़ा स्थित केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद दोनों…
Read Moreमक्का की मस्जिद में ‘अश्लील हरकत’, सऊदी अरब ने दी बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा
स्पष्टता न्यूज़ मक्कात। सऊदी अरब के मक्का शहर की एक मस्जिद में कथित अश्लील हरकत करने वाले बांग्लादेशी जोड़े को मौत की सजा दे दी गई है। उन्हें फांसी दी गई, सिर कलम किया या गोली मारी गई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। सजा देने से पहले बांग्लादेश के दूतावास तक को खबर नहीं की गई। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ (एसपीए) ने आंतरिक मामलों के मंत्रालय के हवाले से बताया कि नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सिती अख़्तर ने मक्का की एक मस्जिद में ‘अश्लील…
Read Moreकोलकाता के चोरबागान में ढहा दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में 17 की मौत, करीब 30 लोग घायल भीड़ बढ़ने के चलते टूट गया था पंडाल का हिस्सा पंडाल टूटने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी घायलों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी
स्पष्टता न्यूज़ पश्चिम बंगाल में एक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। हादसे के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेट्री मनोज अग्रवाल कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भगदड़ चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हुई है। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है।वहीं, कई अन्य लोग घायल हो गए। बारिश से बिगड़े हालात जानकारी के मुताबिक पूजा पंडाल के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खड़े थे। जैसे ही बारिश शुरू हुई, चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर इंतजार कर रहे लोग आगे बढ़े। इस दौरान कुछ लोग…
Read More