स्पष्टता न्यूज कोलकाता : परम पूज्य गुरुदेव ओम सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि जी के दिव्य मार्गदर्शन और प्रेरणा से सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन (श्री ब्रह्मर्षि आश्रम-कोलकाता केंद्र) द्वारा जोका स्थित महावीर सेवा सदन (MSS Rehabilitation & Research Centre) में 4 अक्टूबर 2026 को एक भव्य एवं हृदयस्पर्शी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 200 जरूरतमंद भाई-बहनों को निःशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। कार्यक्रम में गुरुदेव के प्रति अगाध श्रद्धा रखने वाले 70 से अधिक गुरुभक्त एवं सेवाभावी लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में उपस्थित प्रख्यात समाजसेवी श्री पन्नालाल…
Read MoreCategory: सभा-संस्था
जीतो यूथ विंग कोलकाता ने किया ‘नेटवर्किंग विद फन’ का सफल आयोजन
200 से अधिक सदस्यों ने लिया हिस्सा स्पष्टता न्यूज कोलकाता, 4 अक्टूबर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) की यूथ विंग, कोलकाता द्वारा ‘नेटवर्किंग विद फन – कनेक्शंस बियॉन्ड बिजनेस’ नाम से रविवार को एक अनूठे नेटवर्किंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एल्गिन रोड के फोरम मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में 125 से अधिक जीतो यूथ सदस्यों के साथ-साथ जीतो मेन विंग और लेडीज विंग के 75 से ज्यादा सदस्यों ने शिरकत की। कुल 200 से ज्यादा लोग इसमें शामिल हुए। नेटवर्किंग विद फन कार्यक्रम का लोगों ने काफी…
Read Moreआचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्य
स्पष्टता न्यूज गौशाला में 60 गौमाताओं की सेवा, 60 पौधों का रोपण एवं अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार कोलकाता। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन समाज की मुनि संघ समिति द्वारा आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर को कल्याणी स्थित पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन की गौशाला में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर…
Read Moreसुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी गौभक्त पवन टिबडेवाला पर एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई।
स्पष्टता न्यूज रविवार, 27 सितंबर 2026 को कोलकाता की स्वनामधन्य सेवा संस्थान बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र की वार्षिक साधारण बैठक में पवन कुमार टिबडेवाला को समिति का सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बाबा काली कमलीवाला पंचायत क्षेत्र समिति लगभग एक शताब्दी से भी ज्यादा समय से मुख्य रूप से उत्तराखंड की प्रमुख देवस्थली ऋषिकेश, हरिद्वार, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कुरुक्षेत्र आदि अनेक देव स्थानों में अपनी सेवाएं अनवरत रूप से प्रदान कर रही है। इस समिति की स्थापना लगभग सौ वर्षों पूर्व कोलकाता के धर्मानुरागी भामाशाह व्यापारी वर्गों…
Read Moreनोपानी एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए श्याम अग्रवाल
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। नोपानी एलुमनाई एसोसिएशन (एनएए) ने अपनी नई नेतृत्व टीम का गठन किया है, जिसमें श्याम अग्रवाल (बैच 2005) ने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष नवगठित टीम विभिन्न बैचों और पीढ़ियों के नोपानियन्स (पूर्व छात्रों) को एक साथ लाती है, जो व्यापक भागीदारी, मजबूत पूर्व छात्र जुड़ाव और संस्थागत निरंतरता को बढ़ावा देने के एसोसिएशन के प्रयास को दर्शाती है। पदाधिकारियों में सुशील मल्ल (1987), उपाध्यक्ष; शशिकांत सोनी (2006), सचिव, विक्रम नरसारिया (1993), कोषाध्यक्ष; आशीष मोहता (1996), संयुक्त सचिव; और निखिल…
Read Moreरूबी पार्क पब्लिक स्कूल ने चौथा वार्षिक समारोह आयोजित किया
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। रूबी पार्क पब्लिक स्कूल ने शनिवार, 26 सितंबर को अपने चौथे वार्षिक समारोह, ‘एकोलैड’ का आयोजन धनो धान्यों ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्य उत्साह और युवा कल्पनाशीलता के संगम के साथ किया। कालजयी संगीतमय नाटक ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ से प्रेरणा लेते हुए, इस शाम का मुख्य विषय “सद्भाव, लचीलापन और संगीत की उपचारात्मक शक्ति” था। इसमें संगीत के प्रभाव, पारिवारिक प्रेम की पवित्रता और जीवन की राह दिखाने वाली अटूट आशावादिता को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई…
Read Moreहावड़ा के जेलिया पाड़ा लेन में प्रेम मिलन के आई केयर यूनिट में पूजा पाठ
3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा औपचारिक उद्धाटन स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय के प्रोत्साहन पर 24 सितंबर, गुरुवार को हावड़ा के जेलिया पाड़ा लेन (हावड़ा कब्रिस्तान के पास) प्रेम मिलन का निःशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण दवा एवं दंत विभाग खोला जायेगा और इसका औपचारिक उद्धाटन 3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जाएगा। प्रेम मिलन कोलकाता, आई केयर के इस समारोह में कोषाध्यक्ष राजा राम कंदोई व पत्नी भगवती देवी ने गणेश पूजन…
Read Moreविश्व कल्याण हेतु अर्थ फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। ‘शस्य श्यामला बंगभूमि’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के पावन भाव को समर्पित करते हुए अर्थ फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण देश और विश्व के कल्याणार्थ दो दिवसीय भव्य ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 19 सितंबर से शुरू हो गया और 20 सितंबर रविवार) तक विधान गार्डन (उल्टाडांगा के समीप) में संपन्न हो रहा है। इस पावन यज्ञ में देशभर से पधारे 51 प्रकांड वैदिक विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज…
Read More