स्पष्टता न्यूज़
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीनौर रोड की ढलान पर धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ प्रवेश द्वार से टकरा गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुट गईं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।दो पुलिसकर्मी समेत 26 लोग घायल हैं।
