बंगाल सीएम ने को हरभजन सिंह ने दी तोहफे में ऑटोग्राफ वाली जर्सी

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान दिग्गज पूर्व स्पिनर ने मुख्यमंत्री को दिवाली के तोहफे के रूप में टीम इंडिया की एक ऑटोग्राफ वाली जर्सी भेंट की। इस पर मुख्यमंत्री गदगद हो गए। मुख्यमंत्री ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस उपहार के लिए आभार जताया और कहा कि यह पल खेल की लोगों को एकजुट करने की शक्ति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा कि धनतेरस और काली पूजा से पहले के उत्सवों के शुभ अवसर पर कोलकाता में एक बहुत ही शानदार और जीवंत शाम रही। दिग्गज पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह से मिलकर बहुत खुशी हुई। उन्होंने मुझे अपने ऑटोग्राफ वाली टीम इंडिया की जर्सी भेंट की, जिससे मैं बहुत अभिभूत हूं। पश्चिम बंगाल के खेल-प्रेमी लोगों की ओर से मैंने इस अनमोल उपहार को दिवाली के एक खास तोहफे के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार किया। ऐसे दिल छू लेने वाले पल खेल की एकजुट करने वाली भावना और हमारे त्योहारों की साझा खुशी को दर्शाते हैं।

Related posts

Leave a Comment