स्पष्टता न्यूज़
मुंबई। अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खराब सेहत के चलते अभिनेता ने केबीसी 18 की शूटिंग से ब्रेक लिया है। कुछ वक्त आराम करने के बाद एक्टर के अगले हफ्ते तक सेट पर वापसी की खबर है। अभिनेता अमिताभ बच्चन चर्चित क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को लंबे वक्त से होस्ट कर रहे हैं।
इन दिनों वे इसके 18वें सीजन की कमान संभाले हुए हैं। मगर, खबर है कि अभिनेता की तबीयत खराब हो गई है। सेहत संबंधी कारणों के चलते उन्होंने ‘केबीसी 18’ की शूटिंग से अस्थाई ब्रेक लिया है। वे अगले हफ्ते तक शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अमिताभ बच्चन ने बीते दिनों ‘रामायण’ की स्टारकास्ट के साथ एपिसोड शूट किया था। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और नितेश तिवारी मौजूद थे।
इसके बाद सेहत संबंधी कारणों से बिग बी ने अस्थाई ब्रेक ले लिया। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता दिवाली के बाद अगले हफ्ते फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। 16 नवंबर से नए शो टेलीकास्ट होंगे। बता दें कि अमिताभ बच्चन या उनके परिवार की तरफ से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
