अभिषेक बनर्जी के घर आधी रात हमला, 8 घायल, 3 की हालत गंभीर

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर हिंसा हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के गुंडों ने टीएमसी कार्यकर्ताओं को पीटा। इस हिंसा में आठ लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके में कोलकाता पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।

उन्‍होंने एक्‍स पर एक पोस्ट में विपक्षी कार्यकर्ताओं, कोलकाता पुलिस और उच्च न्यायिक संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज सुबह मैंने रेकी का वीडियो जारी किया। उसके ठीक बाद, रात 2 बजे भाजपा के गुंडों ने मेरे घर पर हमला कर दिया, और यह सब कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुआ।

कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की आलोचना करते हुए अभिषेक बनर्जी कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट और भारत के सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद, जो यह सब होते हुए भी मूकदर्शक बने रहे। मैं जल्द ही वीडियो अपलोड करूंगा। 7 नवंबर 2026 शनिवार की सुबह दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में हिंसा भड़क गई। यह घटना अभिषेक के आवास के बाहर तृणमूल कार्यकर्ताओं और भारतीय जनता पार्टी समर्थकों के बीच हुई झड़प के बाद हुई।

टीएमसी का बीजेपी पर आरोप

आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ता अभिषेक बनर्जी के 39वें जन्मदिन की तैयारी कर रहे थे। समर्थकों का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिना किसी उकसावे के हमला किया, जन्मदिन के बैनर और कटआउट तोड़ दिए, और साथ ही राजनीतिक नारे भी लगाए। टीएमसी नेतृत्व ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर इस जगह को निशाना बनाया। पार्टी समर्थकों के साथ-साथ स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया।

Related posts

Leave a Comment