सोना ₹2,201 घटकर ₹1.40 लाख पर आया स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, एक किलो चांदी 9,134 रुपए घटकर 1.81 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 1.90 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,201 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया। चांदी इस महीने 39,485 रुपए और सोना 8,084 रुपए सस्ता हुआ है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को एक किलो चांदी के दाम 2.20 लाख रुपए और 10 ग्राम सोना 1.48 लाख रुपए पर थे। सोना-चांदी…
Read MoreDay: October 30, 2026
बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, पायलट समेत छह मरे
स्पष्टता न्यूज़ देहरादून। बदरीनाथ धाम से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के ऊपर जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर में एक पायलट और पांच यात्रियों समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। एसडीएम के अनुसार, हेलीकॉप्टर में छह यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तराखंड…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के हुनर को दिया सम्मान
मंच पर खुद की जैकेट उतारकर पहनी उनकी बनाई कोटी स्पष्टता न्यूज़ अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर अपनी जैकेट उतारकर स्थानीय महिलाओं की बनाई पारंपरिक कच्छी कोटी पहनी। उन्होंने कहा कि वह आखिरी सांस तक देश की सेवा करेंगे। दौरे में 325 करोड़ रुपये के पशु प्रजनन एवं अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन भी हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर बनासकांठा पहुंचे। यहां भिलड़ी में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने वहां मौजूद लोगों…
Read Moreसारा अली के समर्थन में आए हरीश रावत
केदारनाथ जाने पर फतवा जारी करने वाले मौलाना की लगाई क्लास स्पष्टता न्यूज़ नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर दौरे पर धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को इस मामले में सारा अली खान का समर्थन किया। उन्होंने धार्मिक कट्टरपंथियों की आलोचना की, जिन्होंने अभिनेत्री के मंदिर दौरे पर सवाल उठाए थे। रावत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कट्टर हुए बिना भी गहरा आध्यात्मिक हो सकता है। उन्होंने एक्स पर एक विस्तृत…
Read Moreविश्व कुश्ती चैंपियनशिप: मनीषा भानवाला गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने शुक्रवार को विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं के 59 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही मनीषा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं। मनीषा की यह जीत इसलिए भी खास रही, क्योंकि फाइनल मुकाबले में वह एक समय 0-6 से पिछड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अमेरिकी पहलवान को 8-6 से शिकस्त…
Read Moreकोलकाता में एओटीटी 2026: युवाओं, वास्तुकला और शहरों के भविष्य पर हुआ मंथन
ओमदयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने ‘यूथ एंड द सिटी’ विषय पर वास्तुकारों, शिक्षाविदों और छात्रों को एक मंच पर लाया स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता, 31 अक्टूबर। ओमदयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वास्तुकला विभाग ने इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन डिजाइनर्स इंडिया (आईयूडीआई), पश्चिम बंगाल चैप्टर के सहयोग से 30 और 31 अक्टूबर 2026 को डीपीएस रूबी पार्क सीनियर स्कूल, कोलकाता में ‘ एओटीटी 2026 – आर्किटेक्ट ऑफ द टाइम्स’ का आयोजन किया। “यूथ एंड द सिटी: कनेक्टिंग स्पेसेस, कनेक्टिंग माइंड्स” (युवा और शहर: स्थानों का जुड़ाव, विचारों का संगम) विषय पर आधारित इस…
Read More25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती
चुनावी और बर्फीले राज्यों को छूट स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। देश में लंबे समय से इंतजार की जा रही जनगणना को लेकर सरकार ने तारीखों का एलान कर दिया है। भारत में जनगणना 2027 की प्रक्रिया 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक कराई जाएगी। इस दौरान देशभर में आबादी की गिनती की जाएगी, लेकिन चुनाव वाले और बर्फ से प्रभावित राज्यों को इस प्रक्रिया से छूट दी गई है। जनगणना किसी भी देश के लिए बेहद अहम प्रक्रिया होती है, क्योंकि इससे यह पता चलता है कि देश में…
Read Moreजनता दरबार में पहुंची एसिड हमले की पीड़िता ने मांगी मुख्यमंत्री से सुरक्षा
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता : बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के जनता दरबार में शुक्रवार को दो ऐसे मामले सामने आए, जिन्होंने आम लोगों की गंभीर समस्याओं और उनकी उम्मीदों को सामने रखा। एक ओर पांच साल पहले एसिड हमले की शिकार हुई नदिया जिले की युवती ने आरोपित की ओर से लगातार मिल रही धमकियों के कारण अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई, वहीं दूसरी ओर पूर्व मेदिनीपुर जिले से आए एक दंपती ने अपनी तीन साल की बीमार बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री से मदद मांगी।…
Read Moreबंगाल में सरकारी विभागों के बीच पत्राचार का निपटारा अब सात कार्यदिवसों में करना होगा
मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने सभी विभागों को जारी किया निर्देश स्पष्टता न्यूज़ बंगाल में सरकारी विभागों के बीच फाइलों और पत्राचार के निपटारे में होने वाली देरी रोकने के लिए राज्य सरकार ने नई समयसीमा तय की है। अब एक विभाग से दूसरे विभाग को भेजे जाने वाले पत्र, प्रस्ताव और संदर्भों का निपटारा सामान्यतः सात कार्यदिवसों के भीतर करना होगा। राज्य के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने इस संबंध में सभी सरकारी विभागों को निर्देश जारी किया है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में अनावश्यक देरी दूर करना…
Read Moreबंगाल के मंत्री पहुंचे मुजफ्फरपुर, चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के स्वजनों से मिलकर 50 लाख का चेक सौंपा
पीड़ित परिवार से सीएम की वीडियो कॉल शुभेंदु ने किया वादा- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से बात कर लूंगा, एक सदस्य को नौकरी भी मिलेगी स्पष्टता न्यूज़ दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी पिता-पुत्र के परिवार को बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है। एक ही परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री व उत्तर हावड़ा से विधायक उमेश राय को शुक्रवार को विशेष…
Read More