मौत में भी उन्होंने एक-दूसरे का हाथ नहीं छोड़ा! न्यू टाउन के दो दोस्त दुर्गा पूजा की मूर्तियां देखने निकले थे, तभी चोरबगान के एक पंडाल में कुचले जाने से उनकी मौत हो गई।

स्पष्टता न्यूज बरनाली की मां अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं कि उनकी बेटी और उसकी दोस्त के साथ ऐसा दुखद हादसा हो गया। मौत में भी, ये दोनों पक्की सहेलियां एक-दूसरे का हाथ थामे रहीं। दोनों एक-दूसरे की सबसे करीबी दोस्त थीं। उनकी जिंदगी हंसी-मजाक, कभी-कभार का गुस्सा, रूठना-मनाना, बहस और फिर सुलह से भरी थी—उनके बीच कभी कोई पल नीरस नहीं होता था। चाहे कोई त्योहार हो या कोई खास मौका, वे हमेशा साथ रहती थीं। सप्तमी के दिन, 17 साल की तानिया…

Read More

शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 15 की मौत, 26 घायल

स्पष्टता न्यूज़ ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीनौर रोड की ढलान पर धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ प्रवेश द्वार से टकरा गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही…

Read More

नोएडा में 5 मौतें : पिता ने ही मिलाया था मैगी में जहर

स्पष्टता न्यूज़ नोएडा: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से हर कोई सदमे में हैं। शुक्रवार की रात महेश, उनकी पत्नी ललिता और तीन बच्चे रात को मैगी खाकर सोए और फिर शनिवार की सुबह उनके कमरे में उनके शव पड़े मिले। सभी की मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में मामला फूड पॉइजनिंग का समझ आया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो बात कुछ और ही निकली। जानकारी के मुताबिक इन सभी की मौत फूड पॉइजनिंग से नहीं बल्कि जहर खाने से हुई थी। पुलिस…

Read More

बांग्लादेश में छात्रों ने मंदिर के सामने गोमांस पकाया

स्पष्टता न्यूज़ ढाका। बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में 12 अक्टूबर को मंदिर के पास गोमांस पकाने को लेकर विवाद हो गया। इसके दो दिन बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कैंपस में पशु काटने से बचने का नोटिस जारी किया।इसके विरोध में मुस्लिम छात्रों के एक समूह ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को गाय काटकर दावत करने का ऐलान कर दिया। विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने दूसरा नोटिस जारी कर कहा कि छात्रों को ऐसे आयोजन करने का अधिकार है, लेकिन इससे दूसरों की धार्मिक गतिविधियों में बाधा नहीं आनी चाहिए। छात्रों ने…

Read More

टेस्ला ने बनाई ‘उड़ने वाली कार’, डेमो पेश किया

स्पष्टता न्यूज़ वाशिंगटन। इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 15 अक्टूबर को अपनी ‘फ्लाइंग कार’ रोडस्टर के दो डेमो पेश किए। डेमो के दौरान रोडस्टर कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर चढ़ी, उल्टी हुई, हवा में थोड़ी देर तक करतब दिखाए और फिर सुरक्षित रूप से जमीन पर लैंड कर गई। इस कार में एलन मस्क की स्पेस कंपनी ‘स्पेसएक्स’ द्वारा विकसित ‘कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स’ तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। अंतरिक्ष में रॉकेट और सैटेलाइट की दिशा बदलने के लिए इसी तकनीक का उपयोग होता है। टेस्ला का दावा…

Read More

पति की हत्या कर सांप छोड़ने वाली रविता व प्रेमी को भी सजा-ए-मौत

स्पष्टता न्यूज़ मेरठ। पति की हत्या करके सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को वारदात के 547 दिन बाद मेरठ जिला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। शुक्रवार को सजा सुनाने से पहले कोर्ट ने रविता और अमरदीप का पक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहराया गया है। क्या सजा चाहते हो? रविता ने कहा- मेरे 3 छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका ख्याल रखा जाए। फिर वह चुप हो गई। इसके बाद अमरदीप ने कहा-मेरे मां-बाप बूढ़े…

Read More

अब 17 राज्यों में एसएसआर : विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का फैसला

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया की जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक, पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित…

Read More

बिहार में नाव डूबने से 8 मरे, 20 युवक और बच्चे थे सवार

स्पष्टता न्यूज वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने…

Read More

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर रहेंगे,जितना समय लगे

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। एसआईआर के खिलाफ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने राहुल गांधी के घर चाय पर बैठक की। करीब दो घंटे चली इस बैठक के बाद सभी नेता एक साथ बाहर आए और मीडिया को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेना हमारा मिशन है। इसमें जितना भी समय लगे, एक दिन, एक साल या दो साल, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। राहुल ने कहा कि विपक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल करने के लिए…

Read More

निवेश में भारी मुनाफे का झांसा देकर करोड़ों की ठगी

कोलकाता में ईडी ने 8 ठिकानों पर मारा छापा कोलकाता। वित्तीय धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग की जांच के सिलसिले में ईडी ने सोमवार सुबह कोलकाता में आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी की। टालीगंज, शरत बोस रोड और कूदघाट समेत शहर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। मामला एक निजी निवेश कंपनी से जुड़ा है, जिस पर अधिक मुनाफे का लालच देकर आम लोगों से करोड़ों रुपये जुटाने और बाद में वादे के मुताबिक रकम नहीं लौटाने का आरोप है। जांच एजेंसी के…

Read More