अमित शाह कोलकाता पहुंचे, बेलूर मठ से श्रीभूमि पंडाल तक जायेंगे गृह मंत्री

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात 8:10 बजे कोलकाता पहुंचे। वह कोलकाता और आसपास के इलाकों के दो दिवसीय दौरे के दौरान कई दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे. रविवार को बेलूर मठ में पूजा में शामिल होंगे. इसके बाद हावड़ा के बाली स्थित देशबंधु क्लब, कोलकाता के शोभाबाजार राजबाड़ी और लेक टाउन के श्रीभूमि दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा करेंगे.


भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बताया है कि श्री शाह शनिवार रात करीब 8:10 बजे अहमदाबाद से कोलकाता पहुंचे। दमदम एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने उनकी अगवानी की. श्री शाह दक्षिण कोलकाता के अलीपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरेंगे. रविवार सुबह से उनका पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों का दौरा शुरू होगा.

Related posts

Leave a Comment