स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले ही आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां भारी मतों से जीतेगी, लेकिन इसे जनादेश नहीं माना जा सकता। भाजपा ने प्रशासन का इस्तेमाल कर वोटों की चोरी की है। हुमायूं ने रोते हुए कहा कि वह स्वेच्छा से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के खिलाफ लड़ना संभव न हो, वहां राजनीति करने का…
Read MoreDay: October 7, 2026
मिथुन चक्रवर्ती को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, सरकार के सलाहकार नियुक्त
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि इस जिम्मेदारी के साथ उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इस पद के साथ राज्य प्रशासन के सांस्कृतिक मामलों में इस चक्रवर्ती की अहम भूमिका तय हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, चक्रवर्ती को सूचना और सांस्कृतिक मामलों के विभाग में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा, जो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी…
Read Moreरसायन में हेनरी कागन और केन्सो सोई को नोबेल
स्पष्टता न्यूज़ स्टॉकहोम। फ्रांस के वैज्ञानिक हेनरी बी. कागन व जापान के वैज्ञानिक केन्सो सोई को 2026 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इसकी घोषणा की। दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। नोबेल कमेटी के मुताबिक, दोनों वैज्ञानिकों को असममित कार्बनिक संश्लेषण में नॉन-लीनियर प्रभावों और ऑटोकैटालिसिस की खोज के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया गया है। हेनरी कागन ने रासायनिक प्रतिक्रियाओं को नियंत्रित…
Read Moreप्रियंका गांधी का दावा- महिला पुलिस कर्मियों ने मुझे खरोंचा और जमीन पर गिराया
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली! मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के सांसदों को बुधवार को जंतर-मंतर की ओर बढ़ने से पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं और उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों पर खरोंचने और प्रदर्शनकारियों को जमीन पर गिराने का आरोप लगाया। पुलिस ने बाद में उन्हें वहां से हटा दिया।कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राजधानी में विपक्षी सांसदों के साथ दोपहर 1 बजे लंच बैठक की। बैठक में राहुल…
Read Moreभारत के विकसित होने तक न थकूंगा, न रुकूंगा : मोदी पीएम और सीएम पद पर 25 साल पूरा कर रिकॉर्ड बनाया
स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली/वडनगर। ‘वी विल डू इट… हम करके दिखाएंगे।’ पीएम मोदी ने बुधवार को अपने सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में इस नारे का बार-बार जिक्र किया। उन्होंने एक घंटे की स्पीच में कहा, ‘जब तक भारत विकसित नहीं होता, तब तक न थकूंगा, न रुकूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं महत्वाकांक्षा नहीं, मिशन के लिए जीता हूं। जिसने मुझे गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने लोकतंत्र की शक्ति समझाई।’ उन्होंने कहा कि 25 साल पीछे मुड़कर देखने पर उपलब्धियों…
Read More