स्पष्टता न्यूज़
कोलकाता। रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने से पहले ही आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने बुधवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां भारी मतों से जीतेगी, लेकिन इसे जनादेश नहीं माना जा सकता। भाजपा ने प्रशासन का इस्तेमाल कर वोटों की चोरी की है। हुमायूं ने रोते हुए कहा कि वह स्वेच्छा से राजनीति से संन्यास ले रहे हैं। जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता के खिलाफ लड़ना संभव न हो, वहां राजनीति करने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र नउदा की जनता से अपने फैसले के लिए माफी मांगी।
हुमायूं ने कहा कि नउदा की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है, इसलिए क्षेत्र के लोगों के हित में सभी जरूरी सेवाएं और विकास कार्य जारी रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन जब तक शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे, वह विधानसभा नहीं जाएंगे और सदन की किसी कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। मालूम हो कि गत मंगलवार को मतदान के दिन हुमायूं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। उनपर पुलिस के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने और मतदाताओं को उकसाने तथा प्रभावित करने का आरोप लगा था। करीब 12 घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने दिग्गज अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती की बड़ी जिम्मेदारी दी है। चक्रवर्ती को सरकार का सलाहकार नियुक्त किया गया है। यह पद उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाता है।
