कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान कहा- हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं

स्पष्टता न्यूज दुबई। फ्लाई दुबई उड़ान में सह-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है। अबूधाबी के अस्पताल में उनका इलाज जारी है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की। भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि स्मित मच्छार अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। कैप्टन स्मित मच्छार से मिलने शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के…

Read More

एशियाड में भारत का स्वर्णिम दिन: क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया

स्पष्टता न्यूज आइची नागोया। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड समेत कुल नौ पदक जीते। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा कुमकुम महोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा और प्रणवी शरत उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने स्वर्ण, अंतिम पंघाल ने रजत और दीपक पूनिया ने…

Read More

चिन्मय दास की रिहाई के लिए प्रदर्शन: कोलकाता में पुलिस से भिड़े साधु-संत, वैरिकेड भी तोड़े

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई की मांग को लेकर शनिवार को कोलकाता में प्रदर्शन हुआ। विभिन्न हिंदुत्ववादी संगठनों के साधु-संतों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के सहयोगी दल नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के सदस्य भी इसमें शामिल हुए। प्रदर्शनकारी बांग्लादेश के उप उच्चायोग तक मार्च निकाल रहे थे। कोलकाता के बेकबागान इलाके में बांग्लादेश के उप उच्चायोग के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी पुलिस…

Read More

जान्हवी के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने पर जूनियर एनटीआर का फूटा गुस्सा

स्पष्टता न्यूज मुंबई। फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ का एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो बेहद अश्लील और घिनौना है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फिल्म के अभिनेता जूनियर एनटीआर ने एआई की मदद से ऐसे गंदे वीडियो बनाने वालों की कड़ी निंदा की है। अभिनेता ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने लिखा, ‘घिनौना, बेशर्म और बीमार मानसिकता वाला, ‘चुट्टामल्ले’ गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो को बनाने और फैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कानूनी कार्रवाई…

Read More

जिउतिया पर माताओं ने रखा 36 घंटे का निर्जला व्रत

स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। देश भर में माताओं ने संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर जिउतिया व्रत रखा। निर्जला उपवास के दौरान घरों में मंगलगीत गूंजे। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिरों और घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। माताओं ने भगवान जिउतिया से पुत्रों की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।

Read More

‘द बोस फाइल्स: सच या साज़िश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग नेताजी के अनसुलझे रहस्य पर बनी फिल्म 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। भारतीय इतिहास के सबसे बड़े और अनसुलझे रहस्यों में शुमार नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके अंतर्धान से जुड़ी गुत्थी को बड़े पर्दे पर पेश करने वाली बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म ‘द बोस फाइल्स: सच या साज़िश’ की शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता स्थित द भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के जुबली हॉल में एक विशेष स्क्रीनिंग हुई। स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित दर्शकों को फिल्म के निर्देशक राजेश गुप्ता (आईआईटीयन) से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। यह फिल्म आगामी 23 अक्टूबर को देशभर के…

Read More

रोहित शर्मा ने छुआ 10000 रनों का जादुई आंकड़ा,तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी

स्पष्टता न्यूज न्यू चंडीगढ़। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 92 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने सचिन तेंदुलकर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने पारी में दो रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में अपने 10000 रन पूरे कर लिए। 2008 में डेब्यू करने वाले रोहित ने 2011 में भारत के लिए पहली बार वनडे में ओपनिंग की थी। 2013 से इस फॉर्मेट में वह टीम के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा वनडे में…

Read More

आरजी कर कांड: मृतका की मां बोलीं, अब होगा न्याय

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद उसके शव के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपे पर जाने पर मृतका की मां रत्ना देबनाथ ने संतोष जताया है। रत्ना, जो उत्तर 24 परगना जिले के पानिहाटी क्षेत्र से भाजपा विधायक भी हैं, ने कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि शव के अंतिम संस्कार से जुड़ा मामला आरजी कर अस्पताल में हुई दुष्कर्म व हत्या की…

Read More

सीएम शुभेंदु का बड़ा खुलासा : नहीं टूटा था ममता का पैर, डॉक्टरों की रिपोर्ट मेरे पास

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल की मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के विरुलिया में चुनावी जनसभा में 2021 की उस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा, जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान उनके पैर में चोट लगी थी। शुभेंदु ने दावा किया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट जरूर लगी थी, लेकिन फ्रैक्चर नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास दस्तावेज (राज्य के सबसे बड़े सरकारी एसएसकेएम अस्पताल यानी पीजी के डाक्टरों की रिपोर्ट) मौजूद हैं और जरूरत पड़ने…

Read More