रोहित शर्मा ने छुआ 10000 रनों का जादुई आंकड़ा,तेंदुलकर का 22 साल पुराना रिकॉर्ड धराशायी

स्पष्टता न्यूज

न्यू चंडीगढ़। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 92 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रोहित ने सचिन तेंदुलकर के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने पारी में दो रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में अपने 10000 रन पूरे कर लिए। 2008 में डेब्यू करने वाले रोहित ने 2011 में भारत के लिए पहली बार वनडे में ओपनिंग की थी। 2013 से इस फॉर्मेट में वह टीम के नियमित ओपनिंग बल्लेबाज हैं।


रोहित शर्मा वनडे में सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। उन्होंने 202 पारियों में यह आंकड़ा पार किया। वनडे में यह 10 हजार रन बनाने वाले सिर्फ चौथे ही ओपनर हैं।

अभी तक सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में ओपनर के रूप में 10 हजार रन पूरा किए थे। यह उनकी 214वीं पारी थी। क्रिस गेल ने 268 जबकि सनथ जयसूर्या ने 303 पारियां ली।

Related posts

Leave a Comment