स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म व हत्या की घटना के बाद उसके शव के जल्दबाजी में अंतिम संस्कार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपे पर जाने पर मृतका की मां रत्ना देबनाथ ने संतोष जताया है।
रत्ना, जो उत्तर 24 परगना जिले के पानिहाटी क्षेत्र से भाजपा विधायक भी हैं, ने कहा कि अब उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि शव के अंतिम संस्कार से जुड़ा मामला आरजी कर अस्पताल में हुई दुष्कर्म व हत्या की मुख्य घटना से अलग है। इस मामले को लेकर अलग प्राथमिकी दर्ज हुई है।
