मां दुर्गा के स्वागत का दिव्य रंगमंच बना ईडन गार्डन

स्पष्टता न्यूज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा उत्सव की औपचारिक शुरुआत शनिवार, 10 अक्टूबर को महालया के पावन अवसर पर कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक अभूतपूर्व भव्यता के साथ हुई। राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम ने क्रिकेट के स्वर्ग कहे जाने वाले स्टेडियम को मां दुर्गा के स्वागत का दिव्य रंगमंच बना दिया। 10 हजार ढाकों की गड़गड़ाहट, हजारों शंखों की ध्वनि, लेजर शो, तीन हजार ड्रोन का आकाश-कला और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे माहौल को रोमांचक बना दिया।

Related posts

Leave a Comment