कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान कहा- हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं

स्पष्टता न्यूज

दुबई। फ्लाई दुबई उड़ान में सह-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है। अबूधाबी के अस्पताल में उनका इलाज जारी है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की। भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि स्मित मच्छार अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।


कैप्टन स्मित मच्छार से मिलने शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पायलट से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके साहस की सराहना की। मुलाकात के बाद शेख हमदान ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्मित ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति चिंता की सर्वोच्च मिसाल पेश की है। क्राउन प्रिंस ने कहा कि यूएई के नेतृत्व की ओर से स्मित मच्छार को पूरा सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि स्मित उनकी टीम, उनके देश की कहानी और यूएई के मूल्यों का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई को करुणा, शांति और जीवन की रक्षा करने वाला देश बताया। मुलाकात के दौरान शेख हमदान ने स्मित से बातचीत की और उन्हें गले भी लगाया।

Related posts

Leave a Comment