अब 17 राज्यों में एसएसआर : विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का फैसला

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।चुनाव आयोग ने संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को पत्र भेजकर इस प्रक्रिया की जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक, पुनरीक्षण के लिए एक जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित…

Read More

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स के पदक विजेताओं का उत्साह बढ़ाया

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात की। भारत ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स में कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हरमनप्रीत कौर ने जर्सी भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान ओलंपिक 2036 की मेजबानी के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत के सपने बड़े हैं और उन्हें पूरा करने का…

Read More

एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस:28 अक्टूबर तक की मोहलत

स्पष्टता न्यूज़ मुंबई। एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था। वे 22-23 जुलाई को नीट पेपर लीक के विरोध में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में भी शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान भारतीय नहीं, अमेरिकी…

Read More

विभाजन की पीड़ा बयां कर रहा है संतोष मित्र स्क्वायर पूजा पंडाल

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल, आजादी के संघर्ष की गौरवगाथा और देश के विभाजन की त्रासदी। इन तीनों भावों को समेटे कोलकाता का प्रसिद्ध संतोष मित्र स्क्वायर दुर्गापूजा पंडाल इस बार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा के 91वें वर्ष में पंडाल की थीम ‘वंदे मातरम्’ रखी गई है। पंडाल का उद्घाटन हो चुका है और पंचमी से ही यहां दर्शन के लिए लोगों की आवाजाही बढ़ने लगी है। विधायक सजल घोष की परिकल्पना पर आधारित इस थीम में राष्ट्रगीत की विरासत के…

Read More

बिरयानी खाएं, पर मुस्लिम नहीं, हिंदू की दुकान से : दुर्गा पूजा पर बंगाल में लगे पोस्टर्स

स्पष्टता न्यूज कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है, और इसी बीच उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में सैकड़ों पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में लोगों से अपील की गई है कि वे बिरयानी खाएं और पूजा का सामान सिर्फ़ हिंदू व्यापारियों से ही खरीदें। इन पोस्टरों ने त्योहारों के मौसम में बंगालियों के मांसाहारी भोजन करने पर फिर से बहस छेड़ दी है। इन पोस्टर्स की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन ‘हिंदू जागरण मंच’ के नेताओं का कहना है कि वे किसी समुदाय के खिलाफ नहीं…

Read More

जियो: देश का सबसे बड़ा आईपीओ, 21 अक्तूबर से खुलेगा ऑफर

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार शाखा जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) ने अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। रिलायंस ने एक फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। यह भारत का सबसे बड़ा प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) होने की उम्मीद है। कंपनी का लक्ष्य पूंजी बाजार से करीब 30,000 करोड़ रुपये जुटाना है। यह आईपीओ 27 करोड़ इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है, जिसकी फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति शेयर है। यह ऑफर बुधवार, 21 अक्तूबर को सदस्यता के लिए खुलेगा। यह शुक्रवार, 23 अक्तूबर को…

Read More

कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद की पीएम मोदी से वार्ता

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि भारत कनाडा के साथ रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल सके। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात सुखद…

Read More

नीले ड्रम वाली मुस्कान व साहिल शुक्ला को होगी फांसी

स्पष्टता न्यूज मथुरा। मेरठ के बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है। अब इस मामले में मथुरा की जिला जेल भी चर्चा में है। देश में महिला बंदियों को फांसी देने के लिए निर्धारित व्यवस्था मथुरा जेल में मौजूद है। हालांकि आजादी के बाद से मथुरा में किसी भी महिला को फांसी नहीं हुई है मेरठ में मार्च 2025 में हुए हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आरोप था कि मुस्कान और साहिल…

Read More

द बोस फाइल्स — सच या साज़िश

जब इतिहास मौन हो जाता है, तब सत्य की खोज शुरू होती है स्पष्टता न्यूज कोलकाता, 13 अक्टूबर। भारत की आज़ादी के लगभग आठ दशक बाद भी, स्वतंत्रता संग्राम के सबसे सम्मोहक और विवादित अध्यायों में से एक अध्याय देश की कल्पना को झकझोर रहा है: नेताजी सुभाष चंद्र बोस का लापता होना। राजेश गुप्ता (आईआईटीयन) द्वारा निर्देशित, द बोस फाइल्स — सच या साज़िश एक ऐतिहासिक फीचर फिल्म है, जो सम्मोहक कहानी और समकालीन जांच के माध्यम से भारत के सबसे बड़े ऐतिहासिक रहस्यों में से एक की पड़ताल…

Read More

बिहार में नाव डूबने से 8 मरे, 20 युवक और बच्चे थे सवार

स्पष्टता न्यूज वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार को करीब 20 युवक और बच्चे एक ही नाव पर सवार होकर भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान बीच धारा में नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पलटते ही उस पर सवार लोग गहरे पानी में डूबने लगे।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने…

Read More