रिलायंस जियो का एनिवर्सरी धमाकासिर्फ 1499 रुपये में 4जी फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री

स्पष्टता न्यूज

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी 10वीं सालगिरह के मौके पर JioBharat 4जी फोन के लिए एक खास एनिवर्सरी ऑफर पेश किया है।

इस ऑफर में ग्राहकों को 1,499 रुपये में नए JioBharat 4जी फोन के साथ छह महीने का रिचार्ज दिया जा रहा है।

ऑफर को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो अभी भी 2जी कीपैड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं और 4जी नेटवर्क पर जाना चाहते हैं। जियो का दावा है कि छह महीने के रिचार्ज की वैल्यू करीब 1,200 रुपये है। इसी वजह से कंपनी फोन की प्रभावी कीमत 299 रुपये बताई जा रही है।


हालांकि, यहां एक बात समझना जरूरी है। फोन खरीदते समय ग्राहक को पूरे 1,499 रुपये देने होंगे। 299 रुपये वह प्रभावी कीमत है, जो छह महीने के रिचार्ज बेनिफिट की वैल्यू घटाने के बाद निकलती है। इस दौरान हर महीने 14 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलेगी। इसका मतलब है कि यूजर को छह महीने तक कॉलिंग और डेटा के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी। यह एक लिमिटेड पीरियड फेस्टिव ऑफर है। जानकारी के मुताबिक, ऑफर 15 सितंबर 2026 से शुरू है और 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

Related posts

Leave a Comment