स्पष्टता न्यूज
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है, और इसी बीच उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी में सैकड़ों पोस्टर लगे हैं। इन पोस्टरों में लोगों से अपील की गई है कि वे बिरयानी खाएं और पूजा का सामान सिर्फ़ हिंदू व्यापारियों से ही खरीदें। इन पोस्टरों ने त्योहारों के मौसम में बंगालियों के मांसाहारी भोजन करने पर फिर से बहस छेड़ दी है। इन पोस्टर्स की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन ‘हिंदू जागरण मंच’ के नेताओं का कहना है कि वे किसी समुदाय के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि वे चाहते हैं कि त्योहारों के मौसम में हिंदू व्यापारियों को फायदा हो। वहीं, विपक्ष ने इन पोस्टरों की कड़ी आलोचना की है और सत्ताधारी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि धर्मनिरपेक्ष देश में ऐसी चीजों की इजाजत नहीं दी जा सकती।
पोस्टरों पर लिखे कुछ संदेश इस तरह हैं: ‘बिरयानी खाने से आपको कोई नहीं रोक रहा, लेकिन इसे किसी हिंदू दुकान से ही खाएं’, ‘मीट किसी हिंदू दुकान से खरीदें’ और ‘क्यू आर कोड से पेमेंट करने से पहले बेचने वाले का नाम जरूर जानें’। कुछ अन्य संदेशों में ‘सभी जातियों के हिंदुओं से एकजुट होने’ और ‘नशे या ड्रग्स से मुक्त समाज बनाने’ की अपील की गई है। संस्थाद के सदस्य अभिषेक दास ने कहा कि यह कोई आदेश नहीं, बल्कि एक अपील है।
