स्पष्टता न्यूज़
कैलिफोर्निया। लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा हैरी बॉक्सर अमेरिका में धर लिया गया है। एक समय था, जब हैरी अपने गांव चतरपुरा से जयपुर बॉक्सिंग सीखने पहुंचा था। बॉक्सिंग में बढ़िया प्रदर्शन के कारण उसे यहां हैरी बॉक्सर नाम मिल गया, जबकि उसका असली नाम हरीचंद था। लेकिन बॉक्सिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की जगह हैरी अपराध के दलदल में फंसता चला गया।
जनवरी के महीने में मुंबई का मौसम हल्की सुखद गुलाबी ठंड का अहसास करा रहा था। 31 जनवरी 2026 की रात रोज की तरह भारतीय फिल्ममेकर-डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने जुहू वाले बंगले ‘शेट्टी टावर’ में परिवार के साथ आराम से सो रहे थे। तभी रात के लगभग 12:45 बजे उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग होने लगती है।
नकाब पहनकर बंगले के बाहर खड़े दो शूटर सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल से 4-5 राउंड फायरिंग करते हैं और थोड़ी दूरी पर खड़ी स्कूटी पर सवार होकर फरार हो जाते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर के घर इस तरह की गोलीबारी से फिल्म जगत में हड़कंप मच जाता है।
फायरिंग की जिम्मेदारी लेता है लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर हैरी बॉक्सर। ये पहली बार नहीं था, जब फिल्मी दुनिया के किसी जाने-माने शख्स को निशाना बनाया गया। ऐसे मामले पहले भी सामने आए, लेकिन हर बार एक बात कॉमन रहती थी और वो ये कि गोलीबारी करने वाले लॉरेंस गैंग के लोग होते थे। आइए आज आपको लॉरेंस बिश्नोई के खासमखास हैरी बॉक्सर की क्राइम कुंडली बताते हैं। आज आपको यह भी बताएंगे की आखिर राजस्थान का हरीचंद जाट आखिर इतना बड़ा अपराधी गैंगस्टर हैरी बॉक्सर कैसे बन गया। हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में गिरफ्तार किया गया है।
