कॉकरोच जनता पार्टी ने किया इंडिया ब्लॉक की रैली का समर्थन

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली का समर्थन किया है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारा देते हुए एसआईआर पर सवाल उठाए और पात्र मतदाताओं के वोट के अधिकार की रक्षा की मांग की। पार्टी ने डॉ. आंबेडकर और संविधान का भी जिक्र किया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारा देते हुए कहा, ‘ज्ञानेश कुमार को जाना होगा।’ पार्टी ने अपने बयान में मतदाता सूची के…

Read More

एमएलसी चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती? पीएम मोदी कसा तंज

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर हुए चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि चार बड़े राज्यों में एमएलसी की 28 सीटों पर चुनाव हुए और मतदान बैलेट पेपर यानी मतपत्रों के जरिए कराया गया। इसके बाद उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं। पीएम मोदी की इस पोस्ट में चुनाव के तरीके और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया है।…

Read More

स्पेन में भीषण रेल हादसा: 64 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

स्पष्टता न्यूज़ मैड्रिड। स्पेन के तोलेदो प्रांत में बुधवार को दो ट्रेन के बीच टक्कर हो जाने से कम से कम 64 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 179 लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव के लिए इमरजेंसी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचीं। स्‍थानीय समयानुसार सुबह 8:54 बजे उर्दा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण टक्कर के बाद आपातकालीन सेवाओं को मौके पर बुलाया गया। कैस्टिला-ला मांचा की 112 आपातकालीन सेवा के अनुसार, हादसे के बाद अल्काजार डी सैन जुआन और ऑर्गाज से दमकलकर्मियों, आसपास की नगरपालिकाओं से…

Read More

पश्चिम एशिया के संघर्ष में अबतक 22 भारतीयों की मौत

स्पष्टता न्यूज़ नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर भारतीय नागरिकों पर भी पड़ा है। इस क्षेत्र में अब तक 22 भारतीयों की मौत हो चुकी है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि भारत क्षेत्र के हालात को लेकर बेहद चिंतित है। सरकार की प्राथमिकता खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और उनकी भलाई सुनिश्चित करना है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय नागरिकों की मौतों की जानकारी…

Read More

तूफान अर्नब से आंध्रप्रदेश में 5  मरे, 57 हजार लोग शिफ्ट, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द

स्पष्टता न्यूज़ विशाखापट्टनम/भुवनेश्वर/हैदराबाद। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के तट से टकराया। यहां 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। आंध्र प्रदेश में 5 मौतें हुई हैं और 57 हजार लोग शिफ्ट किये गये हैं, 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द हो गयी हैं। ‘अर्नब’ मंगलवार देर रात (28 अक्टूबर 2026) करीब 3:30 बजे आंध्र प्रदेश के यानम-काकीनाडा तट से टकराया, जिसके बाद राज्य के तटीय इलाकों में भारी तबाही मची है।…

Read More

आईसीसी रैंकिंग में अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज

स्पष्टता न्यूज़ दुबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शतक जमाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने 13 अक्टूबर के बाद से कोई…

Read More

चंद्रनाथ रथ की हत्या में किसने दी दो करोड़ की सुपारी,  सीएम शुभेंदु जल्द खुलासा करेंगे

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपने पूर्व निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर बुधवार को तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की ओर इशारा करते हुए बड़ा दावा किया। नंदीग्राम व रेजीनगर उपचुनाव में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों हासिरानी रथ और शखारभ सरकार के विधानसभा में शपथ ग्रहण के बाद सदन में बोलते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि चंद्रनाथ की हत्या के लिए दो करोड़ रुपये की सुपारी किसने दी थी? उन्होंने कहा कि क्या यह रकम कैमक स्ट्रीट से आई थी, कालीघाट से या डायमंड हार्बर से?…

Read More

माइक्रोसॉफ्ट ने AI में अपने निवेश के तहत, भारत सहित चार देशों में 60,000 कर्मचारियों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने का विकल्प दिया है।

कर्मचारियों को भेजे गए एक नोटिस में, माइक्रोसॉफ्ट की वाइस प्रेसिडेंट और चीफ ऑफिसर, एमी कोलमैन ने बताया कि स्वेच्छा से इस्तीफा देने का यह प्रस्ताव कंपनी की वर्कफोर्स मैनेजमेंट पॉलिसी में बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम है। स्पष्टता न्यूज़ टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने लगभग एक चौथाई कर्मचारियों को स्वैच्छिक छंटनी का प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी आईटी कंपनी कृत्रिम बुद्धिमत्ता में निवेश और लागत में कटौती के चलते लगभग 60,000 नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। माइक्रोसॉफ्ट के एक प्रवक्ता ने कहा…

Read More

किताब आने से पहले सोनिया गांधी ने कहा : कुछ तो तमाशा होगा, अब मेरी बारी

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आने वाली किताब को लेकर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, यह किताब जब सामने आएगी, तो कुछ तमाशा होना तय है। उन्होंने कहा, दूसरे लोग दशकों से मेरी ‘कहानी’ बताते आ रहे हैं। अब मेरी बारी है। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में सोनिया गांधी ने कहा, मुझे नहीं पता कि मुझे पूरी कहानी बतानी चाहिए या नहीं। जब मेरे पति से प्रधानमंत्री बनने के लिए कहा गया, तो मैं इसके पूरी तरह खिलाफ थी। उन्होंने आगे…

Read More

अभिषेक-सूर्यवंशी की वर्ल्ड रिकॉर्ड पार्टनरशिप से जीता भारत

स्पष्टता न्यूज 199 रन का टारगेट 13.2 ओवर में हासिल किया वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में टी-20 में सबकी निगाहें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर थीं, लेकिन खेल का रुख पलट दिया अभिषेक शर्मा ने। दोनों न्यूजीलैंड के 198 रन का पीछा करने उतरे तो किसी बॉलर को नहीं बख्शा। अभिषेक ने 15 बॉल में फिफ्टी बना डाली, तो वैभव ने भी तगड़े शॉट खेले। दोनों की सलामी जोड़ी ने सिर्फ 5 ओवर में भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। ये टी-20 में सबसे तेज…

Read More