आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्य

स्पष्टता न्यूज

गौशाला में 60 गौमाताओं की सेवा, 60 पौधों का रोपण एवं अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार

कोलकाता। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन समाज की मुनि संघ समिति द्वारा आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर को कल्याणी स्थित पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन की गौशाला में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर गौशाला में 60 गौमाताओं को चारा एवं आहार खिलाया गया, 60 पौधे लगाए गए तथा अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार प्रदान किए गए। आचार्य श्री वसुनंदी जी महामुनिराज का 60वां अवतरण दिवस 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

गौशाला में आयोजित इस विशेष सेवा कार्यक्रम का समन्वय (Coordination) श्रीमती नेहा जैन (NJ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला परिवार, मुनि संघ समिति एवं समाज के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।

कार्यक्रम में गौशाला के ट्रस्टी, सदस्यगण तथा मुनि संघ समिति के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन गुरुदेव के अवतरण दिवस से पूर्व श्रद्धा, सेवा एवं जीवदया की भावना से किया गया एक विशेष आयोजन रहा।

मुनि संघ समिति के अध्यक्ष संजय काला (इस्पात) ने बताया कि अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में आज गौशाला में 60 गायों को चारा खिलाया गया, 60 पौधे लगाए गए तथा अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार दिए गए। उन्होंने बताया कि अवतरण दिवस से पहले भी कई सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा 3 अक्टूबर को अवतरण दिवस के अवसर पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

स्पष्टता न्यूज से बातचीत में संजय काला (इस्पात) ने कहा कि गुरुदेव आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में कल्याणी स्थित पूर्वांचल दयोदय गौशाला में 60 गायों को चारा दिया गया। इसके साथ ही 60 पौधे लगाए गए और अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार दिए गए। बेलगछिया में भी पौधारोपण किया गया।

गौशाला के ट्रस्टी विनोद काला ने कहा कि आचार्य श्री के 60वें अवतरण दिवस पर सर्वप्रथम गौसेवा का कार्य किया गया। कल्याणी स्थित गौशाला में लगभग 800 गौवंश का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां जरूरतमंद एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले गौवंश के लिए उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था की जाती है। गौशाला के सेवा कार्य मुख्य रूप से समाज के सहयोग एवं दान से संचालित होते हैं। यहां औषधि, शास्त्र, अभय एवं आहार दान के माध्यम से सेवा की जाती है। गौशाला परिसर में णमोकार मंत्र का निरंतर जाप चलता है। उन्होंने समाज के प्रत्येक परिवार से गौमाता को गोद लेकर नियमित गौसेवा से जुड़ने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रैना जैन ने कहा कि गुरुदेव ने सदैव जीवदया के लिए प्रेरणा दी है। गौमाताओं की सेवा करना पुण्य एवं करुणा का कार्य है। इस अवसर पर 60 पौधे भी लगाए गए। उन्होंने गुरुदेव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहने की कामना की।

अनिता गंगवाल ने कहा कि गुरुदेव के अवतरण दिवस के अवसर पर गौमाताओं के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार सेवा की गई। गुरुदेव की 60 वर्ष की आयु के अनुरूप 60 पौधे लगाए गए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जन्मदिन एवं विशेष अवसरों को भी सेवा कार्यों से जोड़ना चाहिए।

मुनि संघ समिति के महामंत्री सर्वेश जैन ने कहा कि आचार्य श्री के 60वें अवतरण दिवस के अवसर पर सात सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक महत्वपूर्ण प्रकल्प गौसेवा है। उन्होंने पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन ने इस सेवा कार्य के लिए गौशाला परिसर उपलब्ध कराया। उन्होंने कार्यक्रम का सुंदर ढंग से संचालन भी किया।

महावीर जैन ने कहा कि आज पूर्वांचल दयोदय गौशाला में वातावरण अत्यंत विशेष रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे प्रकृति भी गुरुदेव को उनके अवतरण दिवस की बधाई दे रही हो। संजय काला (इस्पात) एवं महामंत्री सर्वेश जैन द्वारा आचार्य श्री वसुनंदी जी का 60वां अवतरण दिवस बड़े सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा है। सबसे पहले 60 गौमाताओं को चारा खिलाया गया, उसके बाद 60 पेड़-पौधे लगाए गए और अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार दिए गए।

गौशाला के महामंत्री पवन जैन सरावगी ने कहा कि आचार्य श्री वसुनंदी जी महाराज का 60वां अवतरण दिवस 3 अक्टूबर को है। इसी पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए गौशाला में यह विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गौशाला के ट्रस्टी विनोद काला एवं निर्मल बिंदायका, महामंत्री पवन जैन सरावगी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रैना जैन, महावीर जैन सहित मुनि संघ समिति के अध्यक्ष संजय काला, महामंत्री सर्वेश जैन एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कोलकाता, हावड़ा, काकुड़गाछी एवं तेघड़िया सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के कई सदस्य इस सेवा कार्य में सहभागी बने।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों ने संजय काला (इस्पात) एवं मुनि संघ समिति के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। सेवा, जीवदया, पर्यावरण संरक्षण एवं करुणा से जुड़े इन कार्यों के माध्यम से गुरुदेव के 60वें अवतरण दिवस को सार्थक रूप से मनाने का संदेश दिया गया।

Related posts

Leave a Comment