जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

स्पष्टता न्यूज

नई दिल्ली। एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में निकाला जा रहा मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर भी सामने आई है। मार्च में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Related posts

Leave a Comment