3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा औपचारिक उद्धाटन
स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय के प्रोत्साहन पर 24 सितंबर, गुरुवार को हावड़ा के जेलिया पाड़ा लेन (हावड़ा कब्रिस्तान के पास) प्रेम मिलन का निःशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण दवा एवं दंत विभाग खोला जायेगा और इसका औपचारिक उद्धाटन 3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जाएगा। प्रेम मिलन कोलकाता, आई केयर के इस समारोह में कोषाध्यक्ष राजा राम कंदोई व पत्नी भगवती देवी ने गणेश पूजन किया। इस अवसर पर प्रधान सचिव चंद्रकांत सराफ, आत्माराम गोयनका, बिमल चंद जैन, ज्योति सराफ, डॉ के के राय सहित कई लोग उपस्थित थे। इसके अलावा प्रेम मिलन के टीम के मनोज जायसवाल, कल्याण घोष, आकाश सिंह व मुकेश सिंह ने भी सहयोग किया। 3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुभ उद्घाटन किया जाएगा। प्रेम मिलन, कोलकाता का यह सातवां निशुल्क नेत्र चिकित्सालय होगा।

मंत्री उमेश राय ने कहा कि आज हम लोगों का सौभाग्य है कि उत्तर हावड़ा के इस घनी आबादी के इलाके में प्रेम मिलन, जो कलकत्ता में बहुत दिनों से अपनी सेवाएं दे रही है, के आई केयर का केंद्र खुलनेवाला है। उल्लेखनीय है कि प्रेम मिलन चक्षु चिकित्सा के अलावा हाइड्रोसील व हर्निया ऑपरेशन भी नि:शुल्क आपरेशन करती रही है। कोलकाता में इसकी डायलिसिस यूनिट में भी जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क डायलिसिस की जाती है। आज उत्तर हावड़ा के शैलेंद्र बोस रोड में प्रेम मिलन की यूनिट में पूजा हुई, जहां पर आई केयर और डेंटल केयर के साथ ही जनरल फिजिशियन की सेवा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रेम मिलन की यहां एक डायलिसिस यूनिट भी हावड़ा में भी होगी। उन्होंने बताया कि यह जगह नगर निगम की है और इसका राजनीतिक रूप में इस्तेमाल होता था, तो हम लोगों ने इसको सेवा कार्य में लगाने के लिए नगर निगम से प्रेम मिलन को दिलवाया। इससे उत्तर हावड़ा के लोगों को लाभ मिलेगा और इस तरह प्रेम मिलन का विस्तार गंगा पार हो गया है।

डॉ चंद्रकांत सराफ ने कहा कि हावड़ा में कोई ब्रांच नहीं थी, इसलिए हमने मंत्री जी के आह्वान पर यहां शाखा खोली है। यह बस्ती इलाका है, पिलखाना है। इससे लोगों को फ्री चक्षु चिकित्सा व दंत चिकित्सा होगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर के. के. राय यहां हफ़्ते में एक दिन बैठेंगे। यहां दवाएं भी निःशुल्क दी जाएंगी। और यहां जो पेशेंट ऑपरेशन लायक पाए जाएंगे, उनको प्रेम मिलन के रवींद्र सरणी परिसर में फ्री ऑपरेशन होगा। इस तरह यह प्रेम मिलन की सातवीं ब्रांच होगी। इसके लिए मंत्री जी को और हमारे विमल चंद जैन, उपाध्यक्ष, सज्जन सराफ और सभी को मैं धन्यवाद देता हूं।

के के राय ने कहा कि कोलकाता की सुप्रसिद्ध आई क्लीनिक संस्था प्रेम मिलन, की एक इकाई आज हावड़ा में खुली है, जो हावड़ा के लोगों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि पास में ही जहां केवल आंखों के चेकअप के लिए 500, 700, 800 रुपये की फीस देनी होती है, वहीं प्रेम मिलन में आई चेकअप फ्री होगा। आँख में डालने की दवाइयां फ्री मिलेंगी और चश्मे भी फ्री मिलेंगे। इसके अलावा दंत चिकित्सा के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर रवि सिंह यहां हफ्ते में दो दिन अपनी सेवा देंगे। जनरल फिजिशियन के लिए मारवाड़ी रिलीफ सोसाइटी के डॉक्टर कमलेश कुमार राय यहां हफ्ते में एक दिन सेवा देंगे। उन्होंने सहयोग के लिए माननीय मंत्री उमेश राय व चंद्रकांत सराफ का आभार व्यक्त किया।
