वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड में मिल गई दूसरी ‘पृथ्वी’पहली बार मिला सीधा रेडियो सिग्नल, बड़ी कामयाबी

स्पष्टता न्यूज

वॉशिंगटन! खगोलविदों ने पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर एक ग्रह से सीधे रेडियो सिग्नल का पता लगाया है! इससे पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना वाले गृह को लेकर नई उम्मीद जगी है! अभी तक पृथ्वी के बाहर किसी और जीवन का कोई सबूत नहीं मिला है लेकिन वैज्ञानिक लगातार ऐसे संकेतों की तलाश में हैं, जिनसे पता चल सके कि ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं! यह नई खोज इस दिशा में नए रास्ते खोल सकती है!
हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स और यूनिवर्सिटी ऑफ ओरेगन की टीम ने पहली बार एक्सोप्लैनेट (सौर मंडल के बाहर का ग्रह) से सीधे आने वाला रेडियो सिग्नल खोजा है! खास बात ये है कि यह एलियंस का संपर्क करने का प्रयास नहीं है! इससे पहले ग्रहों वाले सिस्टम में रेडियो सिग्नल का पता चला था लेकिन यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता था कि वे सिग्नल उन ग्रहों से आ रहे हैं या उन तारों से जिनके चारों ओर वे ग्रह घूमते हैं! खगोलविद कुछ समय से एक्सोप्लैनेट्स (सौर मंडल के बाहर के ग्रहों) से रेडियो सिग्नल की तलाश कर रहे हैं!

पहले भी कुछ संकेत मिले थे लेकिन यह पहली बार है, जब पक्के सबूत के साथ सिग्नल का पता चला है! इससे भविष्य में ऐसी और भी खोजों का रास्ता खुलेगा! लाइव साइंस के मुताबिक, यह सिग्नल एक्सोप्लैनेट के ऑरोरा से आ रहा है, जो चार्ज्ड पार्टिकल्स के वायुमंडलीय और चुंबकीय क्षेत्र की स्थितियों के साथ इंटरैक्ट करने और ऊर्जा छोड़ने से बनते हैं! पृथ्वी पर भी ऑरोरा होते हैं, जो उत्तरी और दक्षिणी रोशनी के रूप में दिखाई देते हैं! रिसर्चर का कहना है कि सौर मंडल के ग्रहों और कुछ अल्ट्रा-कूल ड्वार्फ में ऑरोरल रेडियो बर्स्ट देखे गए हैं लेकिन पहले कभी किसी एक्स्ट्रा-सोलर ग्रह से रेडियो सिग्नल का पता स्पष्ट रूप से नहीं लगाया गया है! यानी इस सिग्नल का स्रोत ग्रह ही है, ना कि उसका होस्ट स्टार है! रिसर्च टीम के मुताबिक, हमने 0!85 से 3!5 GHz की फ्रीक्वेंसी पर तेजी से होने वाले, बार-बार दोहराए जाने वाले और बहुत ज्यादा सर्कुलर पोलराइज्ड बर्स्ट (तेज रेडियो तरंगों के झटके) के साथ-साथ लगातार होने वाला एमिशन देखा है! ये वही फ्रीक्वेंसी हैं, जिन्हें 2025 और 2026 में चार अलग-अलग मौकों पर दक्षिण अफ्रीका में MeerKAT रेडियो टेलीस्कोप ऐरे का इस्तेमाल करके कवर किया था!

Related posts

Leave a Comment