इंदौर : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि तंत्र में बैठे भ्रष्ट लोग पैसों के लालच में पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे छात्रों का व्यवस्था पर से भरोसा उठ चुका है। राहुल ने चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और छात्रों की आवाज सुनने पर जोर दिया।
सिस्टम पर छात्रों का भरोसा टूटा : राहुल गांधी
