कोलकाता : राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय सभागार में 214 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने 25 युवाओं को अपने हाथों से पत्र सौंपे और शेष को वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदान किए। देशभर के 45 केंद्रों से एक साथ लगभग 51,000 युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र दिए गए।
कोलकाता में 20वां राष्ट्रीय रोजगार मेला : 200 से अधिक को नियुक्ति पत्र
