नयी दिल्ली : अमेरिका द्वारा रूस और ईरान पर ऊर्जा पाबंदियों से जुड़े नए कानून पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने देशवासी हैं। भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति पर चलता है और देश की स्थिरता व आर्थिक हितों के लिए किसी विदेशी दबाव के आगे झुके बिना फैसले लेगा।
हम किसी के दबाव में काम नहीं करते : भारत
