नवरात्र उत्सव में दक्षिणेश्वर देवी काली (आद्य पीठ), जगन्नाथ धाम (पुरी) की थीम पर धोली सती दादीजी का फूलों से अलौकिक श्रृंगार

नवरात्र उत्सव में भजनों की अमृत वर्षा ।

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता । श्री श्री धोली सती दादी प्रचार समिति की ओर से आस्था, भक्ति भावना से नवरात्र उत्सव में भक्तिमय वातावरण में दक्षिणेश्वर देवी काली (आद्य पीठ), जगन्नाथ धाम (पुरी) की थीम पर धोली सती दादीजी का फूलों से अलौकिक श्रृंगार, मनमोहक, आकर्षक श्रृंगार, चुनड़ी उत्सव में शामिल हो कर, पूजा – अर्चना कर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो रहे हैं ।

लोकप्रिय गायिका मनीषा भार्गव, बालकिशन शर्मा, विजय अग्रवाल, अरविंद सराफ एवं दादी भक्तों की भजन मंडली द्वारा भजनों की अमृत वर्षा के साथ भक्तिमय वातावरण में उत्सव में बिंदल परिवार के दादीभक्त सेवक – सेविकाएं तथा दादी जी के भक्तगण दादीजी का आशीर्वाद प्राप्त करने प्रतिदिन दरबार में पूजा – अर्चना कर रहे हैं । नंदकिशोर – मंजू सराफ, गोविंद प्रसाद – रवि लडिया, रूचित – रितु श्रॉफ, प्रमोद – सुमन सराफ, अरुण – मंजू बागला, श्री गोपाल नंदकिशोर सराफ, मोहनलाल दिनेश (पंच भाई), अभिषेक सराफ, गौरीशंकर, बजरंग, अनिल, रमेश, निर्मल, विष्णु, राधे, अमन, विवेक, वैभव, चिराग, यसित , विजय सराफ (बिल्लू), अमर , आकाश, अनूप, आदित्य लडिया एवं रोहित मुसद्दी सक्रिय हैं । फतेहपुर शेखावाटी (राजस्थान) स्थित धोली सती दादी के मंदिर में भी भव्य उत्सव में श्रद्धालु भक्त पूजा – अर्चना कर रहे हैं । धोलीसती दादीजी के प्रचार प्रसार के लिये कोलकाता समिति गत 56 सालों से निरन्तर सक्रिय है ।

देश-विदेश के सभी भक्तों को जोड़ने का काम कर रही है । चैत्र नवरात्र और अश्विन नवरात्र दोनों में फतेहपुर मंदिर में सतचंडी का पाठ का आयोजन किया जाता है । मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सराफ (एन जी ग्रुप), उपाध्यक्ष अरुण सराफ, राजेश सराफ, सचिव प्रदीप सराफ (साल्टलेक), सह – सचिव : रूचित सराफ, सुरेश सराफ पूरे वर्ष मंदिर की व्यवस्था संभालने में सक्रिय रहते हैं । वहां पर भक्तों के आवास के लिये 140 कमरे हैं जिसमें लगभग 130 वातानुकूलित हैं । भक्तों के लिये भोजन की व्यवस्था, एवं आवश्यक सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध है ।

Related posts

Leave a Comment