ईस्टर्न इंडिया बॉल बेयरिंग मर्चेंट्स एसोसिएशन की 58वीं वार्षिक आम बैठक संपन्न

आपने पूर्वी भारत में इंडस्ट्रीज़ का पहिया कभी नहीं रुकने दिया : अग्निमित्रा पॉल स्पष्टता न्यूज कोलकाता। ईस्टर्न इंडिया बॉल बेयरिंग मर्चेंट्स एसोसिएशन (ईआईबीबीएमए) की 58वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को कोलकाता स्थित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) टावर के 10वें तल पर बने सभागार में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट अग्नि मित्रा पॉल द्वारा दीपक जलाने के साथ हुई। साथ में उपस्थित रहे चीफ गेस्ट ऑफ ऑनर संजय कौल, प्रेसिडेंट शशिकांत शाह, परमेश्वर लाल शाह, और तुलसी राम मंत्री। इसके बाद राष्ट्रगान…

Read More

यूपी-बिहार, बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का कहर

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी से उठे ‘अर्नब’ चक्रवात के चलते यूपी, बिहार और ओडिशा सहित 9 राज्य प्रभावित हुए हैं। यूपी के 50 शहरों में मूसलाधार बारिश हुई और तेज हवाओं से ग्रामीण इलाकों में फसलें गिर गईं। बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी और बिजली गिरने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सिक्किम के ग्यालशिंग जिले में भारी लैंडस्लाइड से 20 से अधिक घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। ओडिशा के निचले इलाकों से करीब 10 हजार लोगों को सुरक्षित निकालकर 200 राहत शिविरों में भेजा…

Read More

कोलकाता-हावड़ा और 5 पालिकाओं में पहले चरण में मतदान

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। कोलकाता-हावड़ा और 5 पालिकाओं में पहले चरण में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। बाली, कलिम्पोंग, कर्सियांग, धुपगुड़ी और हल्दिया नगरपालिकाओं को पहले चरण में शामिल किया गया है। कोलकाता व हावड़ा नगर निगम अधिनियमों की अनुसूची-2 में जरूरी संशोधन पूरे कर लिए गए हैं। कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, धुपगुड़ी, हल्दिया और झाड़ग्राम में परिसीमन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। नगरपालिकाओं के लिए सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी।…

Read More

बंगाल भाजपा प्रमुख ने कहा : ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण मिलना चाहिए

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सीईसी को पद्म भूषण मिलना चाहिए। समिक ने कहा कि लंबे समय बाद बंगाल में भयमुक्त माहौल और बिना किसी राजनीतिक हिंसा के मतदान हुआ।उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने सीमावर्ती इलाकों में मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाए हैं। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के प्रशासनिक कदमों की आम जनता ने खुलकर सराहना की है।…

Read More

इटली के स्कूलों में बुर्का और नकाब पर लगा प्रतिबंध

स्पष्टता न्यूज रोम। इटली की जॉर्जिया मेलोनी सरकार ने स्कूलों में पूरे चेहरे को ढकने वाले नकाब पर रोक लगा दी है। नियमों के तहत स्कूलों में बुर्का और चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर पूरी पाबंदी रहेगी। नियम का उल्लंघन करने पर 1000 यूरो (लगभग 1 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। छात्र के नाबालिग होने की स्थिति में जुर्माने की देनदारी उसके माता-पिता की तय की जाएगी। यह प्रतिबंध केवल चेहरे के आवरण पर है, सिर ढकने वाले साधारण हिजाब या स्कार्फ पर…

Read More

दीनदयाल जयंती पर भक्ति के रंग में रंगे पीएम मोदी

स्पष्टता न्यूज दीनदयाल जयंती पर भक्ति के रंग में रंगे पीएम मोदीनयी दिल्ली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में विशेष आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर युवाओं के साथ ‘भजन क्लबिंग’ का आनंद लिया। पीएम मोदी ने खुद खंजरी बजाई और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ जैसे भजनों को गुनगुनाया। भजन क्लबिंग’ जेन-जी और युवाओं के बीच तेजी से उभरता एक नया आध्यात्मिक ट्रेंड है। इसमें पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत, कॉन्सर्ट वाइब्स और वाद्ययंत्रों के साथ पेश किया जाता…

Read More

दिल्ली हाईकोर्ट का मेटा को आदेश

स्पष्टता न्यूज पीएम मोदी के साथ महिला की आपत्तिजनक तस्वीर हटाएंनयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएम मोदी के साथ एक महिला की मॉर्फ्ड तस्वीर पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया की पीठ ने मेटा को सभी प्लेटफॉर्म्स से यह कंटेंट हटाने का आदेश दिया। याचिकाकर्ता महिला का आरोप है कि एआई फेस-स्वैपिंग टूल से उसकी अश्लील तस्वीर तैयार की गई। जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला की निजी फोटो का बिना अनुमति इस्तेमाल हुआ। महिला ने बताया कि सोशल मीडिया पर तस्वीर फैलने के बाद उसे…

Read More

डॉक्टर गीतांजलि सोनी की NEET Post Graduate – 2026 में सफलता ।

स्पष्टता न्यूज कोलकाता । प्रतिभावान डॉक्टर गीतांजलि सोनी (एम बी बी एस) ने NEET Post Graduate – 2026 में सफलता हासिल कर परिवार, समाज को गौरवान्वित किया है । डॉक्टर गीतांजलि वर्तमान में एम डी/एम एस की तैयारी कर रही है । कोरोना (कोविड) संक्रमण के समय NEET एवम् एम बी बी एस की शिक्षा जारी रख कर सफलता हासिल करना डॉक्टर गीतांजलि एवं उसके भाई युवराज की प्रतिभा है । डॉक्टर गीतांजलि ने सभी चुनौतियों का मुकाबला कर सफलता प्राप्त की है । कोरोना (कोविड) संक्रमण के कठिन समय…

Read More

कैट, पश्चिम बंगाल प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से की मुलाकात

उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सलाहकार सांवर धनानिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कैट सुभाष अग्रवाल और कैट के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष अभिषेक वर्मा भी थे स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता! कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की पश्चिम बंगाल इकाई के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से भेंट की। इस बैठक में राज्य में व्यापार संवर्धन, औद्योगिक भूमि आवंटन और आर्थिक विस्तार को नई दिशा देने से जुड़े प्रमुख विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। बैठक की जानकारी साझा करते हुए कैट पश्चिम बंगाल चैप्टर के अध्यक्ष…

Read More

हावड़ा की बदहाल सड़कें और जलजमाव से लोग परेशान, जीटी रोड पर भी दिखी अव्यवस्था

स्पष्टता न्यूज हावड़ा में खराब सड़कों और जलजमाव की समस्या लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। स्पष्टता न्यूज़ की टीम ने हावड़ा के जीटी रोड और आसपास के इलाकों का जायजा लिया, जहां कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और पानी जमा हुआ दिखाई दिया।बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो जाती है। सड़कों पर जमा पानी के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है। पैदल चलने वालों के साथ-साथ टोटो…

Read More