कोलकाता-हावड़ा और 5 पालिकाओं में पहले चरण में मतदान

स्पष्टता न्यूज

कोलकाता। कोलकाता-हावड़ा और 5 पालिकाओं में पहले चरण में मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने शुक्रवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा के बाद यह जानकारी दी। बाली, कलिम्पोंग, कर्सियांग, धुपगुड़ी और हल्दिया नगरपालिकाओं को पहले चरण में शामिल किया गया है। कोलकाता व हावड़ा नगर निगम अधिनियमों की अनुसूची-2 में जरूरी संशोधन पूरे कर लिए गए हैं। कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, धुपगुड़ी, हल्दिया और झाड़ग्राम में परिसीमन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। नगरपालिकाओं के लिए सीटों के आरक्षण की अंतिम सूची 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी। कोलकाता और हावड़ा नगर निगम हेतु आरक्षण सूची 7 अक्टूबर को ‘फार्म-बी’ में प्रकाशित होगी।ड्राफ्ट मतदाता सूची अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में और अंतिम सूची नवंबर के पहले सप्ताह में आएगी।

Related posts

Leave a Comment