स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का समर्थन किया। उन्होंने मांग की कि राज्य में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सीईसी को पद्म भूषण मिलना चाहिए। समिक ने कहा कि लंबे समय बाद बंगाल में भयमुक्त माहौल और बिना किसी राजनीतिक हिंसा के मतदान हुआ।उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने सीमावर्ती इलाकों में मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम हटाए हैं। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के प्रशासनिक कदमों की आम जनता ने खुलकर सराहना की है। समिक भट्टाचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अपने नेता भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते। बीजेपी प्रदेश प्रमुख के अनुसार, बंगाल की जनता चुनाव आयोग के सख्त कदमों से पूरी तरह संतुष्ट है।
