स्पष्टता न्यूज
रोम। इटली की जॉर्जिया मेलोनी सरकार ने स्कूलों में पूरे चेहरे को ढकने वाले नकाब पर रोक लगा दी है। नियमों के तहत स्कूलों में बुर्का और चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर पूरी पाबंदी रहेगी। नियम का उल्लंघन करने पर 1000 यूरो (लगभग 1 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। छात्र के नाबालिग होने की स्थिति में जुर्माने की देनदारी उसके माता-पिता की तय की जाएगी। यह प्रतिबंध केवल चेहरे के आवरण पर है, सिर ढकने वाले साधारण हिजाब या स्कार्फ पर रोक नहीं है। कक्षा में कुछ विदेशी छात्रों की उपस्थिति की सीमा भी 30 प्रतिशत तक सीमित की गई है। सरकार का उद्देश्य विदेशी छात्रों को इतालवी भाषा और संस्कृति में बेहतर ढंग से शामिल करना है। यह अस्थायी कानून (डिक्री-लॉ) है, जिसे 60 दिनों के भीतर संसद से पारित कराना अनिवार्य होगा।
