आपने पूर्वी भारत में इंडस्ट्रीज़ का पहिया कभी नहीं रुकने दिया : अग्निमित्रा पॉल
स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। ईस्टर्न इंडिया बॉल बेयरिंग मर्चेंट्स एसोसिएशन (ईआईबीबीएमए) की 58वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन शुक्रवार, 25 सितंबर को कोलकाता स्थित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) टावर के 10वें तल पर बने सभागार में किया गया.

कार्यक्रम की शुरुआत चीफ गेस्ट अग्नि मित्रा पॉल द्वारा दीपक जलाने के साथ हुई। साथ में उपस्थित रहे चीफ गेस्ट ऑफ ऑनर संजय कौल, प्रेसिडेंट शशिकांत शाह, परमेश्वर लाल शाह, और तुलसी राम मंत्री। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया। फाउंडर मेंबर परमेश्वर लाल शाह ने अग्निमित्रा पॉल को अंग वस्त्र और प्रेसिडेंट शशिकांत शाह और जे पी गोयल ने बुके देकर कर सम्मानित किए इसी मौके पर शशिकांत शाह और तुलसीराम मंत्री ने व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सत्यनारायण दारगढ़ ,अनूप पाडिया एस के चोरड़िया ने संजय कौल को अंग वस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया। अनूप कुमार पाडिया ने मंत्री महोदया को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। मौके पर संस्था के कई विशिष्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर उपस्थित राज कुमार भड़ेच , राजेश गोयल, पवन डागा प्रदीप लुहारूवाला , विनोदकुमार संचेती भी उपस्थित थे। प्रेसिडेंट शशिकांत शाह ने कहा कि मैंने जो कुछ कहने को सोचा था, वह अग्निमित्रा जी कह चुकी हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेयरिंग इंडस्ट्री के बारे इनके विचारों से मैं सहमत हूं।
बैठक के उद्घाटन सत्र में पश्चिम बंगाल सरकार के नगर विकास एवं नगरपालिका मामलों के विभाग की मंत्री श्रीमती अग्निमित्रा पॉल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं. श्रीमती पाल ने कहा कि इस समारोह में शामिल होना बहुत खुशी और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के इस ऐतिहासिक ऑडिटोरियम में आना हमेशा एक नई ऊर्जा देता है। क्योंकि यह जगह वेस्ट बंगाल और पूरे ईस्टर्न इंडिया की एंटरप्रेन्योरल स्पिरिट यानी व्यापारियों के हौसले को दर्शाती है। किसी व्यापारिक संगठन को 1968 से लगातार चलाना, लगभग 6 दशकों तक इस सेक्टर के हितों की रक्षा करना और इसे आगे बढ़ाना कोई छोटा काम नहीं है।” आपने बदलते दौर के कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, आर्थिक बदलाव का सामना किया है। लेकिन आप टिके रहे। आपने हमेशा यह तय किया कि ईस्टर्न इंडिया की इंडस्ट्रीज़ का पहिया कभी ना रुके। और यह बात आपके बिजनेस पर बिल्कुल सच बैठती है।

उन्होंने कहा कि अर्बन डेवलपमेंट एंड म्यूनिसिपल अफेयर्स मिनिस्टर के रूप में वेस्ट बंगाल के लिए मेरा सबसे बड़ा विज़न यह है कि हम अपने शहरों को सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि इकनॉमिक पावरहाउसेस बनाएं। हम रेड टेपिज्म को खत्म कर रहे हैं, लॉजिस्टिक्स को अपग्रेड कर रहे हैं और कमर्शियल ज़ोन्स को मॉडर्न बना रहे हैं, ताकि बिजनेस करना आसान हो सके।”
संजय कौल ने कहा कि भारतवर्ष आगे बढ़ रहा है। हमारा जीडीपी ग्रोथ 7-8% है। जबकि चारों ओर तबाही मची हुई है, हम बेयरिंग बना रहे हैं और बेच रहे हैं, तो इसलिए हमारे को ऊपर वाले की कृपा है और बंगाल एक नई सुबह की ओर जा रहा है।
सीडब्ल्यूबीटीए के अध्यक्ष सुशील पोद्दार ने कहा कि सोशल मीडिया की चर्चा की और कहा कि बंगाल में बहुत बहुत अच्छा बिज़नेस का स्कोप है। आने वाले समय में बिज़नेस का स्कोप और बढ़ेगा। पीएल शाह ने कहा कि जब संस्था का गठन हुआ था, तब से मैं फाउंडर मेंबर बना। मेरे साथ और भी छह लोग थे। 11 फाउंडर मेंबर्स में से मैं आज भी आप लोगों का साथ दे रहा हूँ। मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की इन दिनों में काफ़ी ग्रोथ हुई है। हम लोग आगे बढ़ रहे हैं। राजेश गोयल ने भी विचार स्पष्टता न्यूज़ पर रखें . मास्टर ऑफ शिरोमणि मनीष शाह रहे । अंत में धन्यवाद ज्ञापन अनूप पाडिया ने किया

आपकी सशक्त और प्रभावशाली रिपोर्टिंग हिंदी पत्रकारिता के स्तर को और ऊँचा उठाती है।
Thanks