स्पष्टता न्यूज कोलकाता। आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख एवं विधायक हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मृत्यु की कामना कर नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। हुमायूं ने कहा कि वह प्रत्येक शुक्रवार की नमाज में अल्लाह से शुभेंदु को जल्द दुनिया से उठा लेने की दुआ करेंगे। अपनी बात रखते हुए उन्होंने देश के कुछ दिवंगत राजनीतिक नेताओं का भी उल्लेख किया और शुभेंदु की कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे हश्र की उम्मीद जताई। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद…
Read MoreAuthor: Spashtata News Desk
कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पष्टता न्यूज तिरुवनंतपुरम। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 303 पारियों में यह कारनामा किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन पूरे किए थे। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में भारत को 296 रन का टारगेट दिया था। कोहली ने 74 गेंदों में शतक पूरा किया।
Read Moreबिल गेट्स ने दी भयंकर चेतावनी100 करोड़ लोगों को मिटा देगा एआई
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेतहाशा बढ़ती ताकतों को लेकर एक खौफनाक तस्वीर दुनिया के सामने रखी है। हाल ही में एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर इस एडवांस्ड तकनीक को बिना किसी नियंत्रण के छोड़ दिया गया, तो यह भयानक स्तर पर तबाही मचा सकती है। गेट्स ने यहां तक कह दिया कि यह 1 अरब लोगों की जान ले सकती है। गेट्स का मानना है कि एआई अपने आप में शायद विनाशकारी न हो,…
Read Moreभगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में सीएम शुभेंदु की दो टूक, बोलेसरकार ‘गौमाता’ की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध
11 हजार लोगों ने एक साथ किया गीता का पाठसाधुओं का अपमान करने वालों को भेजेंगे जेल कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि साधु-संतों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब राजनीतिक और सामाजिक माहौल बदल चुका है। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
Read Moreनोपानी एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए श्याम अग्रवाल
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। नोपानी एलुमनाई एसोसिएशन (एनएए) ने अपनी नई नेतृत्व टीम का गठन किया है, जिसमें श्याम अग्रवाल (बैच 2005) ने एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष नवगठित टीम विभिन्न बैचों और पीढ़ियों के नोपानियन्स (पूर्व छात्रों) को एक साथ लाती है, जो व्यापक भागीदारी, मजबूत पूर्व छात्र जुड़ाव और संस्थागत निरंतरता को बढ़ावा देने के एसोसिएशन के प्रयास को दर्शाती है। पदाधिकारियों में सुशील मल्ल (1987), उपाध्यक्ष; शशिकांत सोनी (2006), सचिव, विक्रम नरसारिया (1993), कोषाध्यक्ष; आशीष मोहता (1996), संयुक्त सचिव; और निखिल…
Read Moreरूबी पार्क पब्लिक स्कूल ने चौथा वार्षिक समारोह आयोजित किया
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। रूबी पार्क पब्लिक स्कूल ने शनिवार, 26 सितंबर को अपने चौथे वार्षिक समारोह, ‘एकोलैड’ का आयोजन धनो धान्यों ऑडिटोरियम में अत्यंत भव्य उत्साह और युवा कल्पनाशीलता के संगम के साथ किया। कालजयी संगीतमय नाटक ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ से प्रेरणा लेते हुए, इस शाम का मुख्य विषय “सद्भाव, लचीलापन और संगीत की उपचारात्मक शक्ति” था। इसमें संगीत के प्रभाव, पारिवारिक प्रेम की पवित्रता और जीवन की राह दिखाने वाली अटूट आशावादिता को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई…
Read Moreपाकिस्तान में आत्मघाती हमला,12 लोग मरे, 18 घायल
स्पष्टता न्यूज़ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में शनिवार को एक पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर बम धमाका किया गया. यह घटना दराजिंदा इलाके के पास अमन मेला चेकपोस्ट पर हुई. स्थानीय आपातकालीन सेवा रेस्क्यू 1122 के अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हुए हैं. धमाके के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे से लोगों को निकालने का काम शुरू किया. क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी खान मुबाशिर मलिक ने बताया कि हमलावर ने विस्फोटकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली…
Read Moreबांग्लादेश में हिंदू आभूषण कारोबारी की हत्या
स्पष्टता न्यूज़ ढाका। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में 50 वर्षीय निरंजन चंद्र सूत्रधार का शव पानी में तैरते ड्रम से बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की सूचना पर बेगुनबाड़ी इलाके में शव मिला था. पुलिस के अनुसार मृतक के सिर और छाती पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं. मृतक निरंजन चंद्र सूत्रधार मयमनसिंह के अठारबारी बिल्डिंग इलाके में एक ज्वैलरी शॉप (साझेदारी में) चलाते थे. बांग्लादेश के प्रमुख बंगाली अखबार ‘द डेली इत्तेफाक’ की…
Read Moreकुणाल घोष पर अंडों से हमलाकार के शीशे तोड़े, काले झंडे दिखाए
स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता और विधायक कुणाल घोष के कार पर अंडों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि जब वह पूर्व सीएम ममता बनर्जी की रैली के लिए हुगली के सेरामपुर जा रहे थे, तब उनकी कार पर अंडे फेंके गए और कुछ लोगों ने कार पर हमला कर दिया. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडों से हमला किए जाने की यह पहली घटना…
Read Moreएसआईआर विवाद : 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेगा इंडिया ब्लॉकचुनाव आयोग का इस्तेमाल भाजपा के हित में किया गया : ममता
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। एसआईआर विवाद के बीच 30 सितंबर को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेता जुटेंगे। हुगली के श्रीरामपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया भाजपा को विधानसभा चुनाव में फायदा पहुंचाने के लिए की गई और वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए. ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग का इस्तेमाल भाजपा के हित में किया गया. उन्होंने कहा कि अब इससे जुड़ी सच्चाई सामने आ रही है. हालांकि, ये ममता बनर्जी के राजनीतिक आरोप…
Read More