कोहली सबसे तेज 15 हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

स्पष्टता न्यूज

तिरुवनंतपुरम। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 303 पारियों में यह कारनामा किया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन पूरे किए थे। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में भारत को 296 रन का टारगेट दिया था। कोहली ने 74 गेंदों में शतक पूरा किया।

Related posts

Leave a Comment