कुणाल घोष पर अंडों से हमलाकार के शीशे तोड़े, काले झंडे दिखाए

स्पष्टता न्यूज़

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के नेता और विधायक कुणाल घोष के कार पर अंडों से हमला किए जाने की घटना सामने आई है. ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष ने एक वीडियो जारी करके कहा है कि जब वह पूर्व सीएम ममता बनर्जी की रैली के लिए हुगली के सेरामपुर जा रहे थे, तब उनकी कार पर अंडे फेंके गए और कुछ लोगों ने कार पर हमला कर दिया. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडों से हमला किए जाने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले कई तहसील और ब्लॉक स्तर के नेताओं पर अंडे फेंक जा चुके हैं. महुआ मोइत्रा भी अंडों से हमले का सामना कर चुकी हैं.


पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस नेताओं पर अंडे फेंक जाने की घटनाओं पर कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त टिप्पणी कर चुका है. कोर्ट न कहा था कि कलकत्ता हाईकोर्ट ने नेताओं और वकीलों पर अंडे फेंकने की घटनाओं को एक ‘सामाजिक बुराई’ करार देते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक हस्ती की जान और सम्मान की रक्षा करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है.

Related posts

Leave a Comment