बीजेपी ने बंगाल चुनाव पर खर्च किए थे 286 करोड़ रुपये

स्पष्टता न्यूज कोलकाता! पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने न सिर्फ अपनी ताकत झोंकी थी, बल्कि तिजोरी का मुंह भी खोल दिया था! पश्चिम बंगाल के साथ चार अन्य राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव हुए थे! चुनाव आयोग को सौंपी गई चुनाव खर्च रिपोर्ट में भारतीय जनता पार्टी ने बताया है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कुल 529 करोड़ रुपये खर्च किए गए! इनमें से 286 करोड़ रुपये सिर्फ बंगाल में खर्च किए गए! चुनाव खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर असम…

Read More

हावड़ा के जेलिया पाड़ा लेन में प्रेम मिलन के आई केयर यूनिट में पूजा पाठ

3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में होगा औपचारिक उद्धाटन स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय के प्रोत्साहन पर 24 सितंबर, गुरुवार को हावड़ा के जेलिया पाड़ा लेन (हावड़ा कब्रिस्तान के पास) प्रेम मिलन का निःशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण दवा एवं दंत विभाग खोला जायेगा और इसका औपचारिक उद्धाटन 3 अक्टूबर को मंत्री उमेश राय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में किया जाएगा। प्रेम मिलन कोलकाता, आई केयर के इस समारोह में कोषाध्यक्ष राजा राम कंदोई व पत्नी भगवती देवी ने गणेश पूजन…

Read More

वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड में मिल गई दूसरी ‘पृथ्वी’पहली बार मिला सीधा रेडियो सिग्नल, बड़ी कामयाबी

स्पष्टता न्यूज वॉशिंगटन! खगोलविदों ने पहली बार हमारे सौर मंडल के बाहर एक ग्रह से सीधे रेडियो सिग्नल का पता लगाया है! इससे पृथ्वी के बाहर जीवन की संभावना वाले गृह को लेकर नई उम्मीद जगी है! अभी तक पृथ्वी के बाहर किसी और जीवन का कोई सबूत नहीं मिला है लेकिन वैज्ञानिक लगातार ऐसे संकेतों की तलाश में हैं, जिनसे पता चल सके कि ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं! यह नई खोज इस दिशा में नए रास्ते खोल सकती है!हार्वर्ड और स्मिथसोनियन के सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स और यूनिवर्सिटी…

Read More

भारत मिसाइल-ड्रोन बनाने में युक्रेन से भी पीछे है : रक्षा सचिव

स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। रक्षा सचिव राजेश कुमार ने कहा है कि भारत इस समय मिसाइल और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में यूक्रेन से कहीं पीछे है। यूक्रेन की एक कंपनी महीने भर में 100 मिसाइलें और 1000 ड्रोन बना देती है, जबकि हम साल भर में 200 से 300 मिसाइलें बना पाते हैं।उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित किया कि आगामी कोई भी युद्ध या संघर्ष हवाई ही होगा। यूक्रेन और ईरान का युद्ध की भी इसके उदाहरण रहे हैं। ऐसे में भारत इस मोर्चे पर खुद…

Read More

ज्ञानेश तुरंत इस्तीफा दें : राहुल गांधी

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसआईआर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति से जुड़ी ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारतीय राजनीति में सत्ता-विरोधी लहर का मुद्दा उठाया।राहुल गांधी ने कहा कि वह हाल में खबरों में आई कुछ बातों पर अपनी राय रखना चाहते हैं। उन्होंने…

Read More

लिफाफा चुनाव चिन्ह आवंटन पर कलकत्ता हाईकोर्ट चुनाव आयोग को फटकारा

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। लिफाफा चुनाव चिन्ह को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) की याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कृष्ण राव ने कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष तरीके से काम करना चाहिए। कोर्ट ने पूछा कि 183 मुक्त चुनाव चिन्ह उपलब्ध होने के बावजूद डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस को वही लिफाफा चिन्ह क्यों दिया गया, जिसका इस्तेमाल आइएसएफ करता रहा है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति राव ने चुनाव आयोग के वकील से कहा कि प्राधिकरण को निष्पक्ष…

Read More

शेयर बाजार में भारी गिरावट,निवेशकों का 4 लाख करोड़ स्वाहा

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार के लिए ‘खूनी गुरुवार’ वज्रपात जैसा लगा. घरेलू स्टॉक मार्केट में आज इतनी बड़ी गिरावट आई कि हरा (बढ़त) नाममात्र तो लाल (गिरावट) भरपूर दिखा. शेयर बाजार का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1247.71 अंक टूटकर 73,580.54 पर बंद हुआ. इस दौरान इसमें 1.67 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 1.64 फीसदी यानी कि 383.70 अंक गिरकर लाल निशान में 23,063.10 पर बंद हुआ. मार्केट में इस प्रकार की गिरावट से निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये स्वाहा यानी कि…

Read More

अदाणी समूह ने न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ का भूमि पूजन किया

स्पष्टता न्यूज़ कोलकाता। गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति और बेटे करण अदाणी के साथ कोलकाता के न्यू टाउन में 2,000 बिस्तरों वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। अदाणी समूह के चेयरमैन अदाणी ने घोषणा की है कि उनका समूह वर्ष 2035 तक पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस गैर-लाभकारी (नॉन-प्रॉफिट) अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और रिसर्च केंद्र पर ₹4,000 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। इस अत्याधुनिक अस्पताल के 2,000 बिस्तरों में से…

Read More

एसआईआर विवाद पर मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग तेज

स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तार करने की मांग की है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दो चुनाव आयुक्तों ने आयोग के कई फैसलों पर असहमति जताई थी, जिसके बाद विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए बंगाल समेत अन्य राज्यों में दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित समूचे ‘इंडिया’ गठबंधन ने इसे लोकतांत्रिक…

Read More

हड़ताल से पहले राहत

स्पष्टता न्यूज 27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंकनयी दिल्ली। बैंक कर्मचारियों की 28 सितंबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे। इस फैसले से आम नागरिकों और कारोबारियों को हड़ताल से पहले अपने आवश्यक वित्तीय लेनदेन निपटाने में सुविधा होगी।

Read More