स्पष्टता न्यूज कोलकाता। वैसे तो देश से अब मॉनसून लौटने लगा है लेकिन इस समय बंगाल की खाड़ी में कुछ ऐसी उथल-पुथल हो रही है, जिसकी वजह से इस हफ्ते देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हुआ है जो अगले 48 घंटों में डिप्रेशन और गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके असर से 24 सितंबर को ओडिशा और…
Read MoreMonth: September 2026
फर्जी सिम या ट्रांसफर पर 50 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल
स्पष्टता न्यूज डीओटी की सख्त एडवाइजरीनई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने फर्जी पहचान पत्र पर सिम लेने, अपने नाम की सिम किसी और को बेचने/किराए पर देने और फोन के IMEI नंबर से छेड़छाड़ पर 3 साल तक की जेल और 50 लाख तक के जुर्माने की चेतावनी दी है। ‘म्यूल सिम’ और साइबर फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए सरकार ने नागरिकों को ‘संचार साथी’ पोर्टल पर अपनी पहचान से जुड़े एक्टिव नंबर जांचने की सलाह दी है। सामान्य राज्यों में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 (पूर्वोत्तर व…
Read Moreकलकत्ता हाईकोर्ट से ममता गुट को राहत: 3 बैंक खातों के इस्तेमाल की अनुमति बरकरार
स्पष्टता न्यूज कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने तृणमूल कांग्रेस के तीन बैंक खातों से जुड़े अपने पुराने आदेश को बरकरार रखा है। कोर्ट ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को जरूरी व दैनिक कामकाज के लिए शर्तों के साथ खातों के आंशिक संचालन की अनुमति 29 जनवरी 2027 तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग का अंतरिम आदेश हाईकोर्ट के पूर्व वित्तीय आदेश को प्रभावित नहीं करता।
Read Moreगूगल का बड़ा फैसला: भारत में बाल शोषण कंटेंट की रिपोर्ट सीधे अफसरों को देगा
स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली: टेक दिग्गज गूगल ने भारत से जुड़े बाल यौन शोषण कंटेंट के मामलों की जानकारी सीधे भारतीय जांच एजेंसियों को देने पर सहमति जताई है। अब तक यह रिपोर्ट एक अमेरिकी संस्था के जरिए भेजी जाती थी, जिससे कानूनी कार्रवाई में समय लगता था। भारत सरकार की मांग के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है, जिससे डिजिटल सुरक्षा और त्वरित कार्रवाई को बल मिलेगा।
Read Moreसंगठन विस्तार, सेवा और समाज विकास को गति देने का संकल्प: श्री गोयनका
स्पष्टता न्यूज अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की वार्षिक साधारण सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में सम्मेलन सभागार में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता ने तीन बार ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ सभा का शुभारंभ किया। देश के विभिन्न प्रांतों से सदस्य जूम के माध्यम से भी जुड़े। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका ने गत एक वर्ष की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्मेलन ने संगठन विस्तार, समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया है। 28वें…
Read Moreचिन्मय मिशन में आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन, स्वस्थ जीवनशैली और खानपान पर हुई विस्तृत चर्चा
कोलकाता के 180 बी, शरत बोस रोड स्थित चिन्मय मिशन के हॉल में डॉ.राधेश्याम श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आयुर्वेद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम के उच्चारण के साथ हुई। इस कार्यशाला का आयोजन रश्मि अग्रवाल के प्रयास से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। रश्मि अग्रवाल पिछले लगभग 30 वर्षों से वैद्य राधेश्याम श्रीवास्तव के साथ जुड़कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रचार-प्रसार और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का कार्य कर…
Read Moreहावड़ा स्टेशन पर 67 लाख रुपये नकद बरामद, एक व्यक्ति हिरासत में
स्पष्टता न्यूज हावड़ा: हावड़ा स्टेशन पर गश्त के दौरान आरपीएफ की सीआईबी टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसके बैग से करीब 67 लाख रुपये नकद बरामद किए। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के बाद अधिकारियों ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की सूचना आयकर विभाग को दी है। जानकारी के अनुसार, हावड़ा स्टेशन पर सीआईबी की टीम नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक व्यक्ति पर पड़ी। उसके व्यवहार और बातचीत के तरीके पर संदेह होने के बाद उसे रोककर पूछताछ की…
Read Moreडॉ. पारस कोचर की नई पुस्तक का हुआ विमोचन नाम है संपत्ति का वितरण – ज़िन्दगी से विरासत तक
स्पष्टता न्यूज कोलकाता। शहर के ईएम बाईपास स्थित ‘सफायर, में जाने-माने लेखक एवं अधिवक्ता डॉ. पारस कोचर की बहुप्रतीक्षित पुस्तक का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रकाशित यह पुस्तक जीवनकाल के दौरान और उसके पश्चात संपत्ति नियोजन तथा विवाद-मुक्त विरासत हस्तांतरण पर केंद्रित है। उनकी नई पुस्तक ‘डिस्ट्रिब्यूशन ऑफ प्रॉपर्टी ड्यूरिंग एंड आफ्टर लाइफटाइम’ यानी ‘संपत्ति का वितरण – ज़िन्दगी से विरासत तक’ के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आयकर अन्वेषण विभाग के निदेशक (डीआईटी आईएनवी) कुमार अजीत उपस्थित रहे।…
Read Moreसिस्टम पर छात्रों का भरोसा टूटा : राहुल गांधी
इंदौर : ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने इंदौर में छात्रों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि तंत्र में बैठे भ्रष्ट लोग पैसों के लालच में पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, जिससे छात्रों का व्यवस्था पर से भरोसा उठ चुका है। राहुल ने चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और छात्रों की आवाज सुनने पर जोर दिया।
Read Moreडूसू चुनाव में एबीवीपी का दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय की जीत
नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एबीवीपी ने 3-1 से जीत हासिल की। एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी सचिव और लक्ष्य राज सिंह संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन के खाते में गया। इस चुनाव में एनएसयूआई को चारों मुख्य पदों पर करारी हार का सामना करना पड़ा।
Read More