रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग, मचा हड़कंप

स्पष्टता न्यूज़

मुंबई। सोमवार शाम मुंबई के गोरेगांव ईस्ट की फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए बने एक अस्थायी सेट पर आग लग गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। यह आग रिलायंस मीडियावर्क्स के पास, प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बने सेट पर लगी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम 4:02 बजे मिली और इसे लेवल-वन की घटना माना गया। आग लगभग अस्थायी पीसीआर यूनिट तक ही सीमित रही।


आईएएनएस के मुताबिक, आग से इलेक्ट्रिकल वायरिंग, बिजली के उपकरण, केबल, दरवाजे, लकड़ी के तख्ते, एसी यूनिट, बांस और प्लास्टिक का सामान, साउंड सिस्टम और शूटिंग से जुड़ा बाकी सामान खराब हो गया।

Related posts

Leave a Comment