संगठन विस्तार, सेवा और समाज विकास को गति देने का संकल्प: श्री गोयनका

स्पष्टता न्यूज

अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की वार्षिक साधारण सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका की अध्यक्षता में सम्मेलन सभागार में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता ने तीन बार ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ सभा का शुभारंभ किया। देश के विभिन्न प्रांतों से सदस्य जूम के माध्यम से भी जुड़े।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवन कुमार गोयनका ने गत एक वर्ष की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सम्मेलन ने संगठन विस्तार, समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया है। 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन में लिए गए संकल्पों के अनुरूप मायड़ भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए राजस्थान एवं केंद्र सरकार के स्तर पर प्रयास जारी हैं। विभिन्न प्रांतों के दौरे के माध्यम से संगठन विस्तार एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मेलन से जोड़ने का कार्य भी किया गया।

उन्होंने बताया कि सीताराम रुंगटा मारवाड़ी सम्मेलन भवन के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिष्ठित अस्पतालों के साथ एमओयू किए गए हैं। संस्कारशाला, युवा विकास, रोजगार, बिजनेस मीट, समाज सुधार तथा वैवाहिक एवं पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में भी पहल की गई। विभिन्न प्रांतों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया।

उच्च शिक्षा कोष के माध्यम से अब तक लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जा चुकी हैं, जबकि इस सत्र में 3700 से अधिक नए सदस्य सम्मेलन से जुड़े। ऊपरी असम की बाढ़ के दौरान सम्मेलन द्वारा किए गए राहत कार्यों का भी उल्लेख किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा सहयोगदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रीय महामंत्री श्री केदारनाथ गुप्ता ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सर्वसम्मति से पारित किया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री अनिल मलावत ने वित्तीय वर्ष 2025–26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। मेसर्स गर्व एंड एसोसिएट्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को आगामी वार्षिक साधारण सभा तक सम्मेलन का लेखा-परीक्षक नियुक्त किया गया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नन्दलाल रुंगटा ने सदस्यता विस्तार की सराहना करते हुए प्रत्येक सत्र में कम से कम 50 विशिष्ट संरक्षक सदस्य बनाने, कमजोर प्रांतों में संगठन को मजबूत करने तथा उच्च शिक्षा सहयोग बढ़ाने का सुझाव दिया। उन्होंने सभी प्रांतों के बैंक खाते, ‘समाज विकास’ पत्रिका में विज्ञापन सहयोग, संगठनात्मक अनुशासन तथा सम्मेलन की निर्देशिका प्रकाशित करने पर भी जोर दिया।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सराफ ने सम्मेलन भवन के निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए आगामी वर्ष तक इसके तैयार होने की संभावना बताई। उन्होंने उच्च शिक्षा में छोटे-छोटे सहयोग को बढ़ावा देने, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने तथा “एक सत्र–एक चुनाव” की व्यवस्था पर विचार करने का सुझाव दिया। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया ने भी सुझावों का समर्थन किया।

अंत में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल गोयनका ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। देशभर से उपस्थित एवं जूम के माध्यम से जुड़े राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों तथा सदस्यों की सक्रिय सहभागिता के साथ सभा सम्पन्न हुई।

सभा ने संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय और समाजोपयोगी बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प को दोहराया।

सभा में निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दिनेश जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री द्वय श्री पवन कुमार जालान एवं श्री पवन बंसल, निवर्तमान राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री श्री संजय गोयनका, श्री आत्माराम सोंथालिया, श्री अरुण मल्लावत, श्री पवन जैन, श्री अमित डाबरीवाल, श्री रमाकांत देवड़ा, श्री केशव झुनझुनवाला, श्री सुभाष चंद्र गोयनका, श्री बिनोद कुमार लिहला, श्री जुगल किशोर जाजोदिया, श्री सुरेश अग्रवाल, श्री महेश पटवारी, श्री जगदीश प्रसाद गाड़ोदिया, श्री पीयूष क्याल, श्री अरुण गाड़ोदिया, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्री अमित मुंधड़ा, श्री अजय नांगलिया, सी.ए. विष्णु तुलस्यान, श्री सुशील कुमार चौधरी, श्री अमित मुंधड़ा, श्री अजय नांगलिया, सी.ए. विष्णु तुलस्यान, श्री सुशील कुमार चौधरी, श्री अमित कुमार कहली, श्री ईश्वर लाल रुंगटा, श्री सज्जन बेरीवाल, श्री सीताराम अग्रवाल, श्री नरेश डालमिया, श्री जयंत कुमार बैद सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

जूम के माध्यम से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल, झारखंड के प्रांतीय अध्यक्ष श्री सुरेश अग्रवाल, पूर्वोत्तर के प्रांतीय महामंत्री श्री रमेश चांडक, श्री चंडी प्रसाद डालमिया, श्री मुकेश मित्तल, श्री प्रकाश चौधरी, श्री आलोक भावसिंका, श्री अशोक डालमिया, श्री विनोद जैन, श्री सत्यनारायण चांडक, श्री विष्णु दयाल अग्रवाल, श्री रंजीत डालमिया, श्री विश्वनाथ अग्रवाल, श्री सज्जन खंडेलवाल, श्री रमेश बोंदिया, श्री राजेंद्र हरलालका, श्री प्रकाश पटवारी, श्री शिव कुमार टेकरीवाल, श्री अरविन्द सलामपुरिया, श्री संजय अग्रवाल, श्री अनिल जाजोदिया, श्री हरिशंकर मोदी, श्री टीकम चंद सेठिया, श्री अजय गुप्ता, श्री रमेश, श्री अशोक के., श्री किशोर जाजू सहित देश के विभिन्न भागों से अनेक सदस्य सभा में जुड़े।

वार्षिक साधारण सभा में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विचार हुआ और सम्मेलन को अधिक सक्रिय, संगठित एवं समाजोपयोगी बनाने के संकल्प के साथ सभा सम्पन्न हुई।

Related posts

Leave a Comment