आ रहा चक्रवात अर्नब? भारत में कहां और कब देगा दस्तक?

स्पष्टता न्यूज

कोलकाता। वैसे तो देश से अब मॉनसून लौटने लगा है लेकिन इस समय बंगाल की खाड़ी में कुछ ऐसी उथल-पुथल हो रही है, जिसकी वजह से इस हफ्ते देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना बढ़ गई है। दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक स्पष्ट कम दबाव वाला क्षेत्र विकसित हुआ है जो अगले 48 घंटों में डिप्रेशन और गहरे डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके असर से 24 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में; और 23-24 सितंबर, के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसम का यह तंत्र ‘गहरे दबाव’ में तब्दील हो सकता है, जिससे ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इससे प्रमुख नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। यह तंत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अब तक इसके तेज होने की गति धीमी रही है। इस तंत्र के 23 सितंबर की रात ओडिशा तट को पार करने की संभावना है, जो संभवतः गंजम और पुरी जिलों के बीच चिल्का के पास हो सकता है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

Related posts

Leave a Comment