यूएन महासभा में ट्रम्प ने ईरान को दी कड़ी धमकी, कहा नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार, रूस- यूक्रेन युद्ध खत्म कराके रहेंगे

स्पष्टता न्यूज वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान विश्व नेताओं को संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए की. उन्होंने अमेरिका की कथित तौर पर फिर से मजबूत हुई स्थिति की प्रशंसा की. ट्रंप ने कहा, “अमेरिका वापस आ गया है और हमारा देश आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है.” उन्होंने भाषण में संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय और ईरान में अमेरिका द्वारा कथित युद्ध अपराध किए जाने के दावों पर निशाना साधा.…

Read More

उत्तर बंगाल के बंद चाय बागानों को मिलेगी नयी जिंदगी

केंद्र ने 330 करोड़ की योजना स्वीकृत स्पष्टता न्यूज जलपाईगुड़ी। उत्तर बंगाल के बंद चाय बागानों को फिर से खोलने की दिशा में राज्य सरकार जल्द कदम उठाएगी. चाय श्रमिकों और उनके परिवारों को प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना का लाभ दिलाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा. बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को जलपाईगुड़ी जिले के मूर्ति में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से प्रस्तावित करीब 330 करोड़ रुपये की योजना…

Read More

अंतरात्मा या धार्मिक आधार पर राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करने वाले को दंडित न करें : सुप्रीम कोर्ट

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। वंदे मातरम को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने कहा कि अंतरात्मा या धार्मिक आधार पर राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करने वाले ‘कर्तव्यनिष्ठ आपत्तिकर्ता’ के अधिकारों का ध्यान रखा जाना चाहिए. यह सुनवाई गायक टीएम कृष्णा की याचिका पर हुई. याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि अंतिम चार पैरा हिंदू देवताओं के प्रति भक्ति का आह्वान करते हैं. इन पैराग्राफ को गाना अनिवार्य बनाना देश के धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन है. याचिका में वंदे मातरम के पूरे छह अंतरों को राष्ट्रीय गीत का आधिकारिक संस्करण…

Read More

धरती के करीब चक्कर लगा रहे हैं 40 हजार एस्टेरॉयड

स्पष्टता न्यूज नयी दिल्ली। वैज्ञानिकों ने धरती के करीब मौजूद ऐसे 40,000 एस्टेरॉयड की खोज की है, जिनसे पृथ्वी को नुकसान हो सकता है. वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि यह पृथ्वी पर बड़ी तबाही ला सकते हैं. खगोलविदों का मानना है कि इन 40,000 अंतरिक्ष चट्टान में से 2,000 पृथ्वी से टकराकर तबाही ला सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों ने कहा कि पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले 40,000 एस्टेरॉयड का पता लगाना बहुत अहम है. साथ ही इससे धरती को होने वाले खतरे को पैमान का पता…

Read More

राम कुमार कोठारी एवं शरद कुमार कोठारी की स्मृति में स्थायी नागरिक सम्मान का प्रस्ताव

स्पष्टता न्यूज कोलकाता । श्री कोठारी भाईपा पंचायत, श्रीमती पूर्णिमा कोठारी तथा राम–शरद कोठारी स्मृति संघ के प्रतिनिधिमंडल ने स्वामी प्रदीप्तानंद जी (कार्तिक महाराज जी) से भेंट कर कोलकाता के अमर श्रीराम भक्त राम कुमार कोठारी एवं शरद कुमार कोठारी की स्मृति में कोलकाता में स्थायी नागरिक सम्मान स्थापित किए जाने हेतु एक ज्ञापन देकर सहयोग के लिये निवेदन किया । प्रतिनिधिमंडल में श्री कोठारी भाईपा पंचायत के अध्यक्ष राज कुमार कोठारी, राम एवं शरद कोठारी की बहन पूर्णिमा कोठारी, श्री कोठारी भाईपा पंचायत ट्रस्ट के प्रतिनिधि हरिमोहन कोठारी, राम–शरद…

Read More

पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ अपनी जड़ों की ओर लौटी पीढ़ी

जलझूलनी एकादशी पर वैदिक रीति से मना नितिन आर्य का जन्मदिन 10 दिवसीय संस्कृत सम्भाषण शिविर का भी हो रहा है सफल आयोजन, 20 लोगों ने लिया हिस्सा स्पष्टता न्यूज कोलकाता। पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के बीच अब समाज धीरे-धीरे अपनी सनातन जड़ों और वैदिक परंपराओं की ओर लौटने लगा है। इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर देखने को मिला, जब नितिन आर्य का जन्मदिन मोमबत्ती बुझाकर या केक काटकर नहीं, बल्कि पूर्णतः भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित कर और संस्कृत मंत्रोच्चार के साथ मनाया…

Read More

कोलकाता-हावड़ा नगर निगम चुनाव की तैयारी में बीजेपी, मुख्य चुनाव आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

स्पष्टता न्यूज कोलकाता और हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंत्री तापस रॉय, विधायक रितेश तिवारी और पार्टी नेता शिशिर बाजोरिया ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के सामने कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में अब तक हुए कई नगर निगम चुनावों के दौरान हिंसा, तनाव और राजनीतिक बवाल के आरोप सामने…

Read More

पाकिस्तान में पेट्रोल 1000 प्रति लीटर तक पहुंचने की आशंका: पेट्रोलियम मंत्री

स्पष्टता न्यूज इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने चेतावनी दी है कि देश में आपूर्ति की कमी होने पर पेट्रोल की कीमत 1,000 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर (करीब ₹346 भारतीय रुपये) तक जा सकती है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे पाकिस्तान में अब तक पेट्रोल की कीमतों में लगभग 51% की वृद्धि दर्ज हो चुकी है।

Read More

सोनिया गांधी वोटर विवाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज किया पुराना फैसला, होगी नए सिरे से सुनवाई

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची विवाद में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा एफआईआर की मांग खारिज करने का आदेश पलट दिया है। याचिका में आरोप है कि 1983 में भारतीय नागरिकता मिलने से पहले ही 1980 में उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज करा दिया गया था। अदालत ने मामले में प्रक्रियात्मक खामियां पाते हुए नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Read More

जादवपुर में ममता तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़

स्पष्टता न्यूज कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के जादवपुर (विद्यासागर कॉलोनी) स्थित ममता तृणमूल कार्यालय में रविवार रात अज्ञात लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने फर्नीचर क्षतिग्रस्त करने और झंडा फाड़े जाने की शिकायत नेताजीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है; फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Read More