स्पष्टता न्यूज
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान विश्व नेताओं को संबोधित किया. डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका आए वैश्विक प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए की. उन्होंने अमेरिका की कथित तौर पर फिर से मजबूत हुई स्थिति की प्रशंसा की. ट्रंप ने कहा, “अमेरिका वापस आ गया है और हमारा देश आज पहले से कहीं अधिक मजबूत है.” उन्होंने भाषण में संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय और ईरान में अमेरिका द्वारा कथित युद्ध अपराध किए जाने के दावों पर निशाना साधा.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि हमने ईरान को समझौते का मौका दिया था. हमने ये युद्ध लगभग खत्म कर दिया है. ईरान को बचने का मौका नहीं मिलेगा. ईरान का हमला अब भी जारी है. अमेरिका कभी भी ईरान को परमाणु बम नहीं बनाने देगा. ट्रंप ने कहा कि पिछले 51 वर्षों से ईरानी शासन “खून-खराबे और सामूहिक हत्याओं के जरिए शासन कर रहा है और पूरे मध्य पूर्व तथा उसके बाहर मौत, तबाही और अराजकता फैला रहा है.” उन्होंने कहा कि ईरान कभी मध्य पूर्व का दबंग था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं देंगे. ट्रम्प ने वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के नतीजे की तारीफ करते हुए कहा, “जीतने वाले को ही सब मिलता है.”उन्होंने यह बात उस जेल से कुछ ही किलोमीटर दूर कही, जहां वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को रखा गया है. जनवरी में अमेरिका ने मादुरो को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार किया था.
