2029 तक भारत से ड्रग्स कारोबार खत्म कर देंगे : अमित शाह

स्पष्टता न्यूज

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के एएनटीएफ प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नशामुक्त भारत का यह रोडमैप बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि देश और दुनिया के लिए गंभीर खतरा बन चुके नारकोटिक्स पर कड़ा और निर्णायक प्रहार करने का समय आ गया है, पूरी दुनिया के युवाओं के कल्याण का लक्ष्य लेकर हमने 2029 तक का यह रोडमैप तैयार किया है.


उन्होंने कहा कि 2029 तक हम भारत से नशे के व्यापार को जड़ से उखाड़ फेंकने में सामूहिक रूप से सफल होंगे. अमित शाह ने कहा, ‘न एक ग्राम ड्रग्स भारत में आने देंगे, न भारत को मार्ग बनाकर यहां से एक ग्राम ड्रग्स बाहर जाने देंगे, इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ना है. नशे के खिलाफ लड़ाई को संवेदना के साथ टॉप प्रायोरिटी बनाकर हमें एक साथ लड़ना भी है और जीतना भी है.

इस लड़ाई में हम टारगेट, टाइमलाइन और जवाबदेही तय कर संपूर्ण विजय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. अब हमें मीटिंग से मिशन, रिपोर्टिंग से रिजल्ट, जब्ती से नेटवर्क की समाप्ति और केस से दोषसिद्धि तक जाना है’. गृह मंत्री ने कहा, ‘हमारा लक्ष्य एएनटीएफ को एंटी नारको मिशन कमांड बनाने का होना चाहिए. सीजर-केंद्रित अप्रोच की जगह नेटवर्क ध्वस्त करने का लक्ष्य रखकर आगे बढ़ें. जिले को नशे के खिलाफ लड़ाई की मूल इकाई बनाना होगा. नशामुक्त मित्र देश के 10 लाख स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में जाकर युवाओं को जागरूक करेंगे और कैंपस के निदेशकों को संवेदनशील बनाएंगे. बैकवर्ड-फॉरवर्ड इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन और डिजिटल लिंक्स ढूंढना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए’.

Related posts

Leave a Comment