हम किसी के दबाव में काम नहीं करते : भारत

नयी दिल्ली : अमेरिका द्वारा रूस और ईरान पर ऊर्जा पाबंदियों से जुड़े नए कानून पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता अपने देशवासी हैं। भारत एक स्वतंत्र विदेश नीति पर चलता है और देश की स्थिरता व आर्थिक हितों के लिए किसी विदेशी दबाव के आगे झुके बिना फैसले लेगा।

Read More

कोलकाता में 20वां राष्ट्रीय रोजगार मेला : 200 से अधिक को नियुक्ति पत्र

कोलकाता : राष्ट्रीय रोजगार मेले के तहत कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय सभागार में 214 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने 25 युवाओं को अपने हाथों से पत्र सौंपे और शेष को वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रदान किए। देशभर के 45 केंद्रों से एक साथ लगभग 51,000 युवाओं को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र दिए गए।

Read More

विश्व कल्याण हेतु अर्थ फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। ‘शस्य श्यामला बंगभूमि’ और ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ के पावन भाव को समर्पित करते हुए अर्थ फाउंडेशन द्वारा संपूर्ण देश और विश्व के कल्याणार्थ दो दिवसीय भव्य ‘श्री महालक्ष्मी वैदिक हवन-पूजन यज्ञ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान 19 सितंबर से शुरू हो गया और 20 सितंबर रविवार) तक विधान गार्डन (उल्टाडांगा के समीप) में संपन्न हो रहा है। इस पावन यज्ञ में देशभर से पधारे 51 प्रकांड वैदिक विद्वान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दे रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, इस अनुष्ठान का मुख्य उद्देश्य समाज…

Read More

सुमति नाथ जिन चैतालय तेघडि़या में 10 लक्षण पूजा अर्चना

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। 29 जून 2023 को श्री सुमति नाथ जिन चैतालय तेघडि़या वीआईपी रोड में शिलान्यास हुआ।105 श्री विशा श्री माताजी का चातुर्मास हुआ एवं उनके सानिध्य में 48 दिन का विधान किया गया। यहां भगवान 1008 सुमतिनाथ भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ विराजमान है यहां पर एयरपोर्ट पर नजदीक होने के कारण श्रावक लोगों का दिन भर आना जाना लगा रहता है। यहां 10 लक्षण की पूजा अर्चना धूमधाम से हो रही है। आज 105 श्री विशा श्री माताजी की शिष्या रंगोली दीदी एवं सोनम दीदी के सानिध्य में…

Read More

मिजोरम ; चूहों का ऐसा आतंक कि वायुसेना को बम बरसाने पड़े

देश से अलग होने से बचा मिजोरम, एक चूहा मारने पर 20 पैसे इनामआईजोल। मिजोरम में एक समय चूहों का ऐसा आतंक फैला कि वायुसेना को बम बरसाने पड़े। सरकार ने एक चूहा मारने पर 20 पैसे इनाम का ऐलान किया था। वैसे, मिजोरम में चूहों के आतंक और भारतीय वायुसेना द्वारा बमबारी का संबंध सीधे तौर पर चूहों को मारने से नहीं था, बल्कि चूहों के कारण उपजे भयंकर अकाल और उसके बाद भड़के उग्रवाद को दबाने से था। भारतीय इतिहास की इस बेहद जटिल और संवेदनशील घटना के…

Read More

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने खुदकुशी की

हरिद्वार। निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला में उसकी चाय की दुकान में फांसी पर लटका मिला। उसने खुदकुशी कर ली। वह पिछले कुछ महीनों से नाम बदलकर हरिद्वार में रह रहा था। कोली कुछ दिन से हरिद्वार में चाय बेचने का काम कर रहा था। उसका शव चाय की दुकान में रस्सी के सहारे लटका मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने निठारी कांड से कोली को बरी कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Read More

अंडा प्रहार से ‘घायल’ महुआ ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता। कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) सांसद महुआ मोइत्रा ने नदिया जिले के तेहट्ट में बैठक के दौरान खुद पर अंडे फेंके जाने के मामले में भाजपा के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार की घटना के 48 घंटे के भीतर तेहट्ट थाना में दी गई शिकायत में तेहट्ट-1 पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत आठ लोगों के नाम शामिल हैं महुआ ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस की मौजूदगी में उन्हें निशाना बनाकर अंडे फेंके। महुआ के अनुसार, तेहट्ट-1 ब्लाक में…

Read More

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 16 नमाजी मरे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका हुआ। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में 5 पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के बाहर का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटक से भरी एक…

Read More

नंदीग्राम उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार, तृणमूल की संचिता ने नाम वापस लिया

कोलकाता। नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के मैदान से हटने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने का एलान किया। इसके कुछ घंटे बाद ही मिलन प्रधान को एक पुराने कथित हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।खास बात यह है कि गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का एलान किया था। ममता बनर्जी ने कहा कि उनका गुट कांग्रेस उम्मीदवार का समर्थन करेगा और…

Read More

मनी लॉन्ड्रिंग केस सीएम हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से झटका जमीन घोटाले में याचिका खारिज, में आरोप गठित होने का रास्ता साफ

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची के बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने के आदेश को बरकरार रखते हुए हेमंत सोरेन की हस्तक्षेप याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट में उनकी ओर से निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग भी की गई थी। 16 सितंबर को दोनों…

Read More