अंडा प्रहार से ‘घायल’ महुआ ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता। कृष्णानगर की तृणमूल कांग्रेस (ममता गुट) सांसद महुआ मोइत्रा ने नदिया जिले के तेहट्ट में बैठक के दौरान खुद पर अंडे फेंके जाने के मामले में भाजपा के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार की घटना के 48 घंटे के भीतर तेहट्ट थाना में दी गई शिकायत में तेहट्ट-1 पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष समेत आठ लोगों के नाम शामिल हैं महुआ ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने पुलिस की मौजूदगी में उन्हें निशाना बनाकर अंडे फेंके। महुआ के अनुसार, तेहट्ट-1 ब्लाक में उनकी घरेलू घरेलू बैठक चल रही थी, तभी बाहर भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुट गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने उनकी ओर अंडे फेंके।

Related posts

Leave a Comment