आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्य

स्पष्टता न्यूज गौशाला में 60 गौमाताओं की सेवा, 60 पौधों का रोपण एवं अनाथालय के 60 बच्चों को उपहार कोलकाता। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज के आशीर्वाद से जैन समाज की मुनि संघ समिति द्वारा आचार्य श्री 108 वसुनंदी जी महामुनिराज के 60वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 सितंबर को कल्याणी स्थित पूर्वांचल दयोदय गौ सेवा फाउंडेशन की गौशाला में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर…

Read More

जंतर-मंतर पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। एसआईआर प्रक्रिया के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में नागरिक मार्च शुरू हो गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के नेतृत्व में निकाला जा रहा मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहा है। वहीं प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक की खबर भी सामने आई है। मार्च में आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा समेत सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न छात्र संगठनों के सदस्य शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडिया गेट की ओर मार्च कर…

Read More

रूस से तेल खरीद जारी रहेगी : भारत

स्पष्टता न्यूज नई दिल्ली। रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत ने अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश मंत्री एस। जयशंकर ने शनिवार को विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि रूस का कच्चा तेल भारत के एनर्जी मिक्स का हिस्सा बना रहेगा। बैठक में भारत-रूस संबंधों, यूक्रेन युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में सांसदों के साथ रूस पर भारत की कच्चे तेल के लिए निर्भरता और यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में भारत की भूमिका…

Read More

बंगाल में लागू होगी समान नागरिक संहिता : सीएम शुभेंदु 6 माह में ‘लव और लैंड जिहाद’के खिलाफ सरकार लायेगी कानून

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ भी कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कानूनों को अगले 6 महीने में लाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कोलकाता में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार भारतीय संस्कृति पर किसी भी तरह का हमला नहीं होने देगी और पूजा…

Read More

भारतीय पायलट मच्छार पर हमला करने वाले ने कबूला विमान क्रैश कर सभी की जान लेने का इरादा था

स्पष्टता न्यूज तेल अवीव। फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर हमले के मामले में जांच से एक बेहद गंभीर बात सामने आई है। आरोपी सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने पूछताछ में कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह विमान को जानबूझकर क्रैश करना चाहता था। उसने यह भी कहा कि उसे मौत से डर नहीं लगता। विमान में 170 से ज्यादा यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद अब जांच का फोकस केवल हमले पर नहीं, बल्कि इस सवाल पर भी है कि पहले…

Read More

कोयल मल्लिक ही बीजेपी की राज्यसभा उम्मीदवार

स्पष्टता न्यूज कोलकाता। भाजपा ने बंगाल और उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की रविवार को घोषणा कर दी। भाजपा ने बंगाल में राज्यसभा की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुईं बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक उर्फ कोयल मल्लिक को प्रत्याशी बनाया है। कोयल मल्लिक इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर इसी साल राज्यसभा सदस्य बनी थीं, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।अब भाजपा ने उन्हें उसी रिक्त सीट…

Read More

ममता के पैर के फर्जी प्लास्टर पर सीएम ने कसा तंज 10 मार्च को क्यों न मनाया जाये ‘झूठ दिवस’!

कोलकाता। बंगाल की हाईप्रोफाइल नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रत्याशी हासिरानी रथ के समर्थन में टेंगुआ मोड़ से नंदीग्राम अस्पताल मोड़ तक करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा की। शुभेंदु ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पैर में चोट लगने के दावे पर फिर उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नंदीग्राम उपचुनाव के नतीजे आने के अगले दिन 10 मार्च को बंगाल में…

Read More

विपक्ष पर दिलीप घोष का करारा वार, कहा चुनाव में तो जीतते नहीं, ‘कॉकरोचों’ के मंच से मचा रहे उत्पात

स्पष्टता न्यूज बारासात, 4 अक्टूबर। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर तीखा हमला बोला। रविवार को बारासात के विद्यासागर सभागार में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में राज्य भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शामिल हुए थे। वहीं उन्होंने सीजेपी पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने पिछली तृणमूल सरकार की निष्क्रियता पर भी निशाना साधा। हालांकि, राज्य की दो विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर दिलीप घोष बड़ी चतुराई से टिप्पणी करने से बचते दिखे। उत्तर 24 परगना के बारासात में पंचायत मंत्री ने कहा,…

Read More

कैप्टन स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस हमदान कहा- हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं

स्पष्टता न्यूज दुबई। फ्लाई दुबई उड़ान में सह-पायलट के हमले में घायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार हो रहा है। अबूधाबी के अस्पताल में उनका इलाज जारी है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके साहस की सराहना की। भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि स्मित मच्छार अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं और उन्हें बेहतरीन चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। कैप्टन स्मित मच्छार से मिलने शनिवार को दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के…

Read More

एशियाड में भारत का स्वर्णिम दिन: क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया

स्पष्टता न्यूज आइची नागोया। भारत ने एशियन गेम्स 2026 में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड समेत कुल नौ पदक जीते। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता, जबकि पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा कुमकुम महोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा और प्रणवी शरत उर्स ने महिला व्यक्तिगत गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड जीता। कुश्ती में अमन सहरावत ने स्वर्ण, अंतिम पंघाल ने रजत और दीपक पूनिया ने…

Read More