स्पष्टता न्यूज
कोलकाता। बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के खिलाफ भी कानून बनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कानूनों को अगले 6 महीने में लाने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री ने कोलकाता में आयोजित विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार संविधान के अनुसार काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार भारतीय संस्कृति पर किसी भी तरह का हमला नहीं होने देगी और पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक धार्मिक पर्यटन सर्किट भी विकसित किया जाएगा।
इसे अगले दो वर्षों में करीब 1,000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य में धार्मिक स्थलों और उनसे जुड़े पर्यटन को विकसित करना है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, मंदिरों, मठों और देश की विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और ‘विभाजनकारी ताकतों’ के खिलाफ सतर्क रहने की अपील की।
समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल भी उत्तराखंड और गुजरात की तरह यूसीसी लागू करेगा।
